फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   17 to August 29 will swing Sawan Mela

17 से 29 अगस्त तक होगा सावन झूला मेला

Wed, 01 Jul 2015 11:48 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क को इस माह के अंत तक ठीक कराने, मेले से पहले छुट्टा पशुओं को पकड़ने का निर्देश दिया गया है। मणि पर्वत की वर्तमान स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्था कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अफसरों को संबंधित कार्यों का खाका खींचकर कार्रवाई के लिए कहा गया है। सावन झूला मेला 17 से 29 अगस्त तक आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन


जिसमें सीडीओ अरविंद मल्लपा बंगारी ने विभागों को तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन के लिए खुदी सड़क का मामला मुख्य सचिव के सामने उठ चुका है। ऐसे में इसे तुरंत ठीक कराया जाए। उन्होंने वन विभाग, ईओ, पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार अफसरों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को पहले ही पत्र जारी कर दिया है। मेले से संबंधित सफाई, बिजली, पानी, सड़क, यातायात, सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने का निर्देश दिया गया। सरयू के स्नान घाटों के साथ रामकी पैड़ी व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।

राम की पैड़ी पर सफाई व्यवस्था के लिए सिंचाई विभाग से कहा गया है। सावन झूला मेला 29 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न पर्व भी पड़ेंगे। इन पर्वों पर खासतौर से व्यवस्था के लिए कहा गया है।


 बैठक में एडीएम सिटी आरएन शर्मा, आरएम अयोध्या बीडी सिंह, एसपी सिटी आरएस गौतम, प्रशासनिक अधिकारी सतवंत सिंह सेठी, पालिका के ईओ सहित अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed