फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या महत्वपूर्ण, मोदी कर सकते हैं चुनावी सभा : बृजेश पाठक

अयोध्या महत्वपूर्ण, मोदी कर सकते हैं चुनावी सभा : बृजेश पाठक

Wed, 03 Apr 2019 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या महत्वपूर्ण, मोदी कर सकते हैं चुनावी सभा : बृजेश पाठक
अयोध्या महत्वपूर्ण, मोदी कर सकते हैं सभा : पाठक
विज्ञापन

अयोध्या। भाजपा विकास व राष्ट्रवाद को प्रथम मानते हुए चुनाव लड़ रही है। अयोध्या हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इसको देखते हुए इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां सभा कर सकते हैं।

यह बात फैजाबाद-अंबेडकरनगर लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाए जाने के बाद मंगलवार को अयोध्या में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग बैठक करने पहुंचे प्रदेश सरकार के विधि व न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार को कही।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा सबसे मजबूत है। इसका परिणाम चुनाव में हमारी विजय के रूप में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने देश के चौकीदार के रूप में कार्य करके देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाया है। आतंकवाद पर पाकिस्तान को जिस तरह करारा जवाब दिया है, ऐसा करने का साहस किसी में नहीं है।

राम मंदिर पर उन्होंने कहा कि जैसे अटलजी के नेतृत्व में भाजपा के लिए राम मंदिर महत्वपूर्ण था, उसी तरह आज भी है। कांग्रेस के लोग तारीखें लटका कर मंदिर निर्माण में देरी करवा रहे हैं।

सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन अन नैचुरल है। कहा कि जैसे नेवला और सांप एक साथ नहीं रह सकते हैं, उसी तरह दोनों का गठबंधन भी एक साथ बहुत दिनों तक साथ नहीं रह सकता।


पूर्व के चुनावों में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में लाठियां चल चुकी हैं। मुलायम सिंह ने मायावती के साथ जो किया वह पूरी पूरी दुनिया जानती है। केवल सत्ता के लिए भाजपा से घबराकर दोनों दलों ने गठबंधन किया हुआ है, जिसे जनता ने नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed