{"_id":"5c82c748bdec2275a469f456","slug":"161552074568-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के व्यवस्थापक, जीएम, एमडी व डायरेक्टर के खिलाफ परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी के व्यवस्थापक, जीएम, एमडी व डायरेक्टर के खिलाफ परिवाद दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी के व्यवस्थापक, जीएम, एमडी व डायरेक्टर के खिलाफ परिवाद दर्ज
अयोध्या। शहर के स्मार्ट व्हील्स कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के जीएम श्रीधर द्विवेदी, एमडी विक्रम सर्राफ, डायरेक्टर काशी प्रसाद पोद्दार, व्यवस्थापक संजय पाठक के विरुद्ध कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने की अर्जी को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है।
परिवादी के बयान के लिए इसमें अगली तिथि 26 मार्च नियत की गई है। आदेश कंपनी की एक महिला कर्मी की अर्जी पर एसीजेएम प्रथम प्रज्ञा सिंह की अदालत से हुआ है।
अधिवक्ता अरविंद पांडेय ने बताया कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र की एक युवती स्मार्ट व्हील्स कंपनी लिमिटेड में नौकरी कर रही थी। उसके साथ शहर के एक होटल व गोरखपुर में विभिन्न जगहों पर कंपनी के एमडी, डायरेक्टर, जीएम और व्यवस्थापक ने कई जगह रेप किया।
विज्ञापन
युवती ने इसका विरोध किया तो उसे नौकरी से भी निकाल दिया। इसकी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कैंट थाने में युवती ने अर्जी दी, रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई और एसएसपी के यहां भी युवती की कोई सुनवाई नहीं हुई।
तब उसने कोर्ट में एफआईआर दर्ज करने के लिए अर्जी दी थी। जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है।