{"_id":"5c4a07b9bdec221a37668022","slug":"161548355513-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस प्रणाली के विरोध में विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस प्रणाली के विरोध में विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएमएस प्रणाली को बंद कराया जाए
अयोध्या। परिषदीय स्कूलों में एसएमएस प्रणाली से उपस्थिति के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर इस प्रणाली को बंद कराने की मांग की।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अजीत सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से शिक्षकों की उपस्थिति के लिए एसएमएस और फोन व्यवस्था जबरदस्ती थोपी जा रही है, जिससे शिक्षक परेशान हैं।
ये व्यवस्था व्यवहारिक नहीं है और न ही कोई शासनादेश है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा कराए गए औचक निरीक्षण में शिक्षकों की उपस्थिति बेहतर थी, जबकि इस तरह के नवाचारों से शिक्षक मानसिक दबाव में हैं।
विज्ञापन
जिला मीडिया प्रभारी रामकृष्ण गुप्ता ने बताया कि नगर क्षेत्र के 54 विद्यालयों में 27 शिक्षक कार्यरत हैं। इस ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ऐसी व्यवस्थाएं अप्रासंगिक हैं।
जल्द ही जिलाधिकारी के साथ बैठक कर शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ बात की जाएगी। इस मौके पर मसौधा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र यादव, मंत्री भगौती गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर अध्यक्ष योगेश्वर सिंह, नगर मंत्री अरविंद पाठक, डा.ॅ शशिधर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।