फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ामनगरी को तीन लाख दीपकों से जगमगाएंगें विद्यार्थी

ामनगरी को तीन लाख दीपकों से जगमगाएंगें विद्यार्थी

Sun, 04 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ामनगरी को तीन लाख दीपकों से जगमगाएंगें विद्यार्थी
अयोध्या। छोटी दीपावली पर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित दीपोत्सव को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने का अभियान तेज हो गया है। यह प्रथम अवसर होगा, जब रामनगरी तीन लाख से अधिक दीपकों से जगमगाएगी। अयोध्या को दीपमालाओं से रिकॉर्ड बनाने को लेकर उत्सुकुता स्पष्ट नजर आ रही है।
विज्ञापन


विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं को इस उत्सव को भव्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के करीब 5000 विद्यार्थी ऐतिहासिक दीपोत्सव आयोजन के गवाह बनने जा रहे हैं। इसके लिए इन विद्यार्थियों को बाकायदा ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
विज्ञापन


4 से 6 नवंबर तक होने वाले दीपोत्सव महोत्सव में 6 नवंबर को राम की पैड़ी परिसर व सरयू घाटों पर तीन लाख दीपक जलाकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अयोध्या का नाम दर्ज कराने की पूरी तैयारी है। इस दौरान कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल रामनाईक व योगी कैबिनेट के दर्जनों मंत्रियों सहित रामनगरी के संत-धर्माचार्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जिले के विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साकेत महाविद्यालय से करीब एक हजार विद्यार्थी आयोजन के लिए जुटे हुए हैं। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज छापड़िया कहते हैं कि कॉलेज की एनसीसी, आर्मी विंग, एनएसएस आदि के छात्रों को आयोजन की सफलता के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है।

महाराज इंटर कॉलेज से करीब 500 छात्र आयोजन में शामिल हो रहे हैं। दीपोत्सव के प्रभारी आशीष मिश्र ने बताया कि इस आयोजन में करीब पांच हजार छात्र जुटे हुए हैं। झुनझुनवाला डिग्री कॉलेज, परमहंस महाविद्यालय, एसएवी इंटर कॉलेज, नंदिनी नगर महाविद्यालय, भगवदीय ग्रुप, जयगणेश महाविद्यालय सहित अन्य कॉलेजों के विद्यार्थी इस महाउत्सव में अपना योगदान दे रहे हैं।

दीपोत्सव को अविस्मरणीय बनाने को लेकर जुटे विद्यार्थियों में उत्सुकता है। छात्र शिवम मिश्र कहते हैं कि ऐसी दिवाली अयोध्या ने पहले नहीं देखी होगी। राम के आगमन पर जो दृश्य था, वह निर्मित करने की पूरी तैयारी है।


सृष्टि श्रीवास्तव कहती हैं कि दिवाली को उत्सव बनाने में कोई कसर नहीं छोडे़ंगे। अवध विश्वविद्यालय के छात्र ज्ञान कहते हैं कि दीपोत्सव की कल्पना से मन रोमांचित हो उठता है, यह जीवन का अद्भुत क्षण है, रामनगरी रिकॉर्ड बनाए, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। वहीं ऋषभ बताते हैं कि जब से जिम्मेदारी मिली है, सारा ध्यान इस ओर ही केंद्रित है। यह उत्सव अयोध्या का महत्वपूर्ण इवेंट बनेगा इसमें कोई शक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed