फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मनरेगा माडल प्लान बनाने कोटसराय पहुंची विशेषज्ञों की टीम

मनरेगा माडल प्लान बनाने कोटसराय पहुंची विशेषज्ञों की टीम

Thu, 04 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा माडल प्लान बनाने कोटसराय पहुंची विशेषज्ञों की टीम
मनरेगा मॉडल प्लान बनाने कोटसराय पहुंची विशेषज्ञों की टीम
विज्ञापन

फैजाबाद। भविष्य में मनरेगा की परियोजनाएं जमीन के अंदर और बाहर की स्थिति के आधार पर तैयार की जाएंगी। इसके लिए नई टेक्नोलॉजी आधारित मॉडल प्लान तैयार किया जा रहा है।

जियोग्राफिकल सर्वें के आधार पर मॉडल प्लान देश की 15 ग्राम पंचायतों से बनेगा। इसे तैयार करने के लिए ही विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम गुरुवार को मसौधा विकासखंड के कोटसराय गांव पहुंची।
विज्ञापन


इसमें भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय और जीआई-जेड संस्था के विशेषज्ञ शामिल हैं। विशेषज्ञों ने गांव का भौगोलिक निरीक्षण किया। लोगों से यहां की आवश्यकता जानी। फिर विभिन्न विभाग के अफसरों के साथ मॉडल को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा में भविष्य में परियोजनाएं जमीन के अंदर और बाहर की स्थिति के आधार पर तैयार होंगी जो दीर्घकालिक और ज्यादा उपयोगी हों। इसी को लेकर ग्रामीण विकास मंत्रालय मनरेगा मॉडल प्लान तैयार करवा रहा है।

इसके लिए चुनी गई देश की 15 ग्राम पंचायतों में से प्रदेश की दो ग्राम पंचायतों शामिल हैं। यह दोनों ग्राम पंचायतें जिले की मसौधा विकासखंड से कोटसारय और उसरू अमौना हैं।

गुरुवार को भारत सरकार की प्रोग्राम अफसर अनामिका शर्मा, नेहा सक्सेना और संस्था जीआईजेड-इंडिया के राजीव आहूजा शामिल ने विकास भवन में डीसी मनरेगा सहित अन्य के साथ बैठक की।

बताया कि मनरेगा को ज्यादा उपयोगी और दीर्घकालिक बनाए जाने के लिए अब भुवन एप से संबंधित गांव के अंदर और बाहर की भौगोलिक स्थिति का आंकलन करके वहां के लिए उपयोगी परियोजनाएं बनाए जाने का प्रयास है।

भुवन एप से यह पता चल जाता है कि अंदर क्या है। उदाहरण के तौर पर बताया गया कि जमीन के अंदर दरारें होंगी तो वहां तालाब का निर्माण नहीं कराया जाना चाहिए। अन्यथा पानी रिसकर अंदर चला जाएगा।

इसके बाद टीम के सदस्य मॉडल प्लान पर काम करने के लिए कोटसराय पहुंचे। गांव का कुछ हिस्सा सरयू की कछार और कुछ हिसा सामान्य है। टीम के विशेषज्ञों उपरहार के अलावा एक छोटी नदी को पार करके सरयू के कछार का निरीक्षण किया।

चकरोड, तालाब सहित अन्य निर्माण देखे। प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप सिंह के मुताबिक गांव के लोगों ने बांध बनवाने की बात कही। इसके साथ ही वहीं की जलवायु, पौधे और फसल के साथ मिट्टी के बारे में जानकारी ली।


उपायुक्त मनरेगा नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम ने मनरेगा मॉडल प्लान के लिए कोटसराय गांव का भौगोलिक सर्वे किया। वहां जियोलाजिकल आधारित पर भविष्य की आवश्यकता और परियोजनाओं को लेकर आंकड़े जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed