फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रोडवेज को जल्द मिलेगी 40 नई बसें, 21 बसें हुईं कंडम

रोडवेज को जल्द मिलेगी 40 नई बसें, 21 बसें हुईं कंडम

Mon, 17 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज को जल्द मिलेगी 40 नई बसें, 21 बसें हुईं कंडम
फैजाबाद परिक्षेत्र में रोडवेज को जल्द मिलेगी 40 नई बसें
विज्ञापन

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन के फैजाबाद रीजन को 40 नई बसों के मिलने के प्रस्ताव को मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। यह बसें दिसंबर माह तक रीजन को भेज दी जाएंगी।

इन बसों के मिलने के बाद रीजन में बसों की संख्या 380 हो जाएगी। बस मिलने के बाद क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 21 कंडम बसों के नीलामी की कार्यवाही पूर्ण करेगा। इसके बाद बसों की संख्या 359 रहे जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही शेष नई 19 बसों का डिपो व रूट भी निर्धारित होगा। परिवहन निगम के फैजाबाद रीजन में मौजूदा समय में 340 बसें चल रही हैं। इसमें 21 बसों की स्थिति ठीक नहीं है। इन बसों का जैसे-तैसे कर छोटे रूटों पर संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीजन के क्षेत्रीय कार्यालय से पहले की कंडम बसों के बदले जाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जा चुका है। इसके साथ ही शासन की मंशानुसार परिवहन की सुविधा को प्रत्येक गांव तक जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

फैजाबाद रीजन को इस वित्तीय वर्ष में 48 नई सेवाओं को गांवों से जोड़ा जाना है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी प्रस्ताव के अनुसार प्रति माह चार नई सेवाएं व बसें परिवहन निगम की ओर से संचालित की जानी है।

यह बसें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर गांवों से जोड़ी जाएंगी। मौजूदा समय में फैजाबाद रीजन में 5,833 राजस्व गांवों में 5047 गांव प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर परिवहन सेवाओं से जुड़े हैं।

अभी भी 608 गांवों में परिवहन की कोई व्यवस्था मौजूद नहीं है। इसमें फैजाबाद के 137, सुल्तानपुर के सर्वाधिक 188, अकबरपुर के 187 व व अमेठी के 96 गांव शामिल हैं।

इन तमाम कारकों को देखते हुए क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर 40 नई बसें फैजाबाद रीजन के लिए स्वीकृत हुई हैं। इनमें कंडम 21 बसों को हटाए जाने के अलावा 19 बसों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से गांवों से जोड़ा जाना प्रस्तावित है।

बसों के मिलने के बाद मार्च माह में 21 कंडम बसों की नीलामी व शेष 19 बसों के रूटों के निर्धारण होगा। माना यह जा रहा है कि सुल्तानपुर व अकबरपुर डिपो को अधिक बसें मिलेंगी। बता दें कि अभी तक फैजाबाद रीजन को इस वर्ष में मात्र चार बसें मिली हैं।

जनवरी माह में इलाहाबाद में लगने वाले महाकुंभ में रोडवेज के फैजाबाद रीजन से 280 बसें लगाई जाएंगी। यह बसें कुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधे मेले तक पहुंचाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेंद्र नाथ बताते हैं कि इसमें श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो।

इस आधार पर रोडमैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि सर्वाधिक कोशिश यह होगी कि अयोध्या से बसों का संचालन किया जाएगा ताकि कुंभ स्नान के बाद अयोध्या दर्शन व स्नान करने वालों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।



फैजाबाद रीजन में संगठित टिकट चोरी गिरोह की बात सामन आने पर 51 भ्रष्ट परिचालकों के विरुद्ध जांच का आदेश परिवहन निगम के एमडी की ओर से जारी हो गया है।

इस आदेश में 51 भ्रष्ट परिचालकों की सूची के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से एमडी के आदेश के बाद यातायात अधीक्षक से भ्रष्ट परिचालकों का डीसीआर व भ्रष्टाचार में पकड़े जाने की लिप्तता का प्रमाण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed