फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   5.55 करोड़ से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बढ़ेगीं यात्री सुविधाएं

5.55 करोड़ से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बढ़ेगीं यात्री सुविधाएं

Thu, 05 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
5.55 करोड़ से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बढ़ेगीं यात्री सुविधाएं
पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी की आस्था की परिधि में स्थित पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त कर यात्री सुविधाओं से लैस करने की तैयारी तेज हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर इसका खाका खींचा। परिक्रमा मार्ग पर 140 लाख से यात्री शेड व चार करोड़ 15 लाख की लागत से टॉयलेट बनाए जाएंगे। साथ ही बेतरतीब ढंग से लगे विद्युत खंभों को भी हटाया जाएगा। परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण भी किया जाना है। अधिकारियों ने यात्री शेड व शौचालय निर्माण के लिए जमीन चिह्नित की है, एक सप्ताह में इस पर काम भी शुरू हो जाएगा।
डीएम के निर्देश पर बुधवार को एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय के निर्देशन में अधिकारियों ने समूचे पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर रूपरेखा तैयार की। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर एक करोड़ 40 लाख की लागत से करीब 50 विश्रामालय बनाए जाऐंगे। चार करोड़ 15 लाख की लागत से करीब 10 टॉयलेट ब्लॉक बनाए जाऐंगे। अधिकारियों ने उन स्थलों को चिह्नित किया, जहां विश्रामालय व टॉयलेट ब्लॉक बनाया जाना मुनासिब होगा। इनमें से कुछ टॉयलेट ब्लॉक 20 व कुछ 10 सीटेड होंगे। निरीक्षण के दौरान सरयू के प्राचीन चक्रतीर्थ घाट के पास पहले से बने यात्री विश्रामालय में भूसा भरा पाया गया। जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की व विश्रामालय में अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई का भी निर्देश दिया। पर्यटन अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि निरीक्षण के बाद भूमि उपलब्ध होते ही परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो जाएगा, जो पंचकोसी परिक्रमा शुरू होने से पूर्व पूरा भी किया जाना है। निरीक्षण में एसपीसिटी अनिल सिंह सिसौदिया, आरएम अयोध्या राजीव शुक्ला, सीओ अयोध्या राजकुमार साव सहित अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन


विश्रामालय निर्माण पर जताया विरोध
निरीक्षण के दौरान मौनी बाबा के पास बन रहे विश्रामालय को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय द्वारा स्थानीय निवासियों को समझाया कि विश्रामालय निर्माण से कोई नुकसान नहीं होने वाला है। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि सरकारी कार्य में बाधा डालने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है, जिसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed