{"_id":"5b27fb4b4f1c1bb36e8b88ac","slug":"161529346891-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा से घंटों जाम रहा शहर, लोगों की सांसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा से घंटों जाम रहा शहर, लोगों की सांसत
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल कराने की कोशिश में पांच दबोचे
फैजाबाद। पुलिस व पीएसी में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए सोमवार को दो पालियों में उमड़े हजारों अभ्यर्थियों से समूचा शहर जाम हो गया। साकेत महाविद्यालय में हो रही भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी को महाविद्यालय के पास स्थित एक होटल से पकड़ा गया है। मौके पर मौजूद एसपी सिटी अनिल सिसौदिया व सीओ अयोध्या राजू साव की टीम इन सभी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। पुलिस का कहना है कि इन सभी पर भर्ती परीक्षा में नकल कराने की कोशिश करने का आरोप है, पुलिस उनसे सख्ती से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अभी इनके नाम, पते के बारे में कुछ बताने से इनकार कर रही है, पुलिस के अनुसार इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
दोनों पालियों में परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों की भीड़ से सभी चौराहे-तिराहों पर घंटों वाहनों के फंसने से लोगों की हालत पस्त हो गई। रोडवेज बसों व ट्रेनों में रेला उमड़ पड़ा। आम यात्रियों की हालत खस्ता दिखी, तो अभ्यर्थियों में भी खासकर युवतियां सबसे अधिक परेशान हुईं। प्रदेश पुलिस व पीएसी में 41520 महिला-पुरुष सिपाहियों की भर्ती के लिए यहां सोमवार को कड़ी सुरक्षा में सीसीटीवी की निगरानी में लिखित परीक्षा शुरू हुई। जिले में 20 केंद्रों पर हो रही इस दो दिवसीय परीक्षा में सुबह-शाम की पाली को मिलाकर चार पालियों में कुल 56064 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। पहले दिन दो पालियों में 28 हजार 32 अभ्यर्थियों में से 1722 ने परीक्षा छोड़ी है। सबसे बड़ा केंद्र साकेत पीजी कॉलेज अयोध्या रहा। प्रत्येक पालियों में 14016 परीक्षार्थी के परीक्षा देने का का इंतजाम रहा। इसके लिए जिले में कुल 20 सेंटर बनाए गए हैं। ये परीक्षा सुबह की पाली में 10 से 12 व शाम की पाली में 3 से 5 बजे तक हुई। परीक्षा में बस्ती, गोरखपुर, संत कबीरनगर, गोंडा, सुलतानपुर, बहराइच, बलरामपुर आदि जनपद के परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं।
उप्र पुलिस में सिपाहियों की भर्ती को लेकर 18 व 19 जून को होने वाली लिखित परीक्षा के प्रथम दिन शहर में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी, इसके चलते शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा। रिकाबगंज, गुदरीबाजार, शाहबगंज, फतेहगंज, चौक, रोडवेज पर घंटों जाम से लोग परेशान रहे। अयोध्या की ओर बेनीगंज, रानोपाली, शृंगार हाट आदि इलाकों में परीक्षार्थी व उनके परिवारीजनों की भारी भीड़ रही। वहीं, शहर में पेयजल की सुचारु व्यवस्था नहीं होने पर भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा को सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हो रही है। परीक्षार्थियों की पहचान के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी भी ली जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर जाने दिया जा रहा है। बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में अयोध्या का साकेत महाविद्यालय सबसे बड़ा है। इसमें दो हजार परीक्षार्थी प्रत्येक पाली में परीक्षा दे रहे हैं। इसके अलावा एसएसवी इंटर कॉलेज में 844, केटी पब्लिक स्कूल व जफर इंटर कॉलेज में 6-6 सौ परीक्षार्थी प्रत्येक पाली में परीक्षा दे रहे हैं। बताया कि जिले के 20 सेंटरों में कोतवाली नगर में नौ, कोतवाली अयोध्या के पांच, थाना कैंट के तीन, थाना पूराकलंदर के दो व रौनाही थाने का एक स्कूल शामिल है। किसी भी परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत या फर्जी परीक्षार्थी नहीं मिला है।
गलत साइन करने पर पकड़ा, सत्यापन होने पर छोड़ा
सुबह की पाली में परीक्षा दे रहे मोतीगंज गोंडा का परीक्षार्थी प्रभाकर सिंह द्वारा उत्तर पुस्तिका पर विकास सिंह के नाम से हस्ताक्षर करने पर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना उप नाम विकास सिंह बताया। जिसके बाद उसके आधार कार्ड समेत अन्य कागजात का मिलान करने व जनपद गोंडा के मोतीगंज चौकी से सत्यापन कराने पर उसकी बात सही पाए जाने पर ही उसे परीक्षा में भाग लेने दिया गया। इसके अलावा कुछ केंद्रों पर शाम की पाली के परीक्षार्थी सुबह की पाली में एग्जाम देने पहुंच गए। उन्हें तत्काल वापस कर दिया गया।
यूपी से संबंधित प्रश्न रहे ज्यादा
बस्ती के हरैया से परीक्षा देने आए सूरज शुक्ला (21) ने बताया कि प्रश्न पत्र क्षेत्रीय स्तर का रहा। इसमें यूपी व सरकार की योजनाओं संबंधित प्रश्न ज्यादा रहे। इसके अलावा सामान्य ज्ञान, हिंदी, गणित आदि के प्रश्न भी आसान थे।
तैयारी के अनुरूप आए प्रश्न
बड़हलगंज गोरखपुर से आए परीक्षार्थी विशाल सिंह (21) ने बताया कि यूपीपी परीक्षा की तैयारी उन्होंने जिस तरह से की थी, उसी तरह प्रश्न भी पूछे गए। सामान्य ज्ञान व करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न भी आसान रहे।
सख्ती से लग रहा निष्पक्ष होंगे परिणाम
सुल्तानपुर जनपद से आए परीक्षार्थी रवि तिवारी (19) ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के बाहर व अंदर सख्ती देखकर लग रहा है परिणाम भी निष्पक्ष आएंगे। रीजनिंग, जीएस की अच्छी तैयारी की थी, प्रश्न पत्र भी आशा के अनुरूप रहा।
अभ्यास के अनुसार मिलेगा फल
गोरखपुर से आई परीक्षार्थी प्रतिमा यादव (19) ने बताया कि सामान्य ज्ञान के अलावा हिंदी, गणित आदि विषयों की तैयारी की थी। प्रश्न पत्र बहुत कठिन नहीं था, अभ्यास के अनुरूप ही फल मिलेगा।
साल भर की थी तैयारी
संत कबीरनगर जनपद से आईं परीक्षार्थी नीलम यादव (23) ने बताया कि वो परीक्षा की तैयारी साल भर से कर रही थीं। इसमें हिंदी, जीएस, रीजनिंग व गणित आदि की विशेष तैयारी की गई थी। प्रश्न पत्र भी ज्यादातर इसी पर आधारित था।