फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बोर्ड परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड का शुरू हुआ वितरण

बोर्ड परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड का शुरू हुआ वितरण

Mon, 29 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड का शुरू हुआ वितरण
केंद्र व्यवस्थापकों को दिए बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र
विज्ञापन

फैजाबाद। 6 फरवरी से होने वाली हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सोमवार से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर से केंद्र व्यवस्थापकों को बुलाकर विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र का वितरण शुरू हुआ। इसके अलावा अब तक 42 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भी पहुंच चुकी हैं। सीसीटीवी लगाने से संबंधित रिपोर्ट विद्यालयों की ओर से डीआईओएस को उपलब्ध कराई जा रही है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार कुल 132 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख 16 सौ परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस बार कुल 132 केंद्रों में से आठ राजकीय विद्यालय व 43 सहायता प्राप्त विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। जबकि वित्तविहीन 81 विद्यालय केंद्र बनाए गए। वित्तविहीन समस्त केंद्रों में बिजली, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी समेत तमाम मूलभूत सुविधाएं हैं, लेकिन राजकीय व सहायता प्राप्त स्कूलों में अंत समय तक सीसीटीवी लगाने की कवायद चलती रही। अब विद्यालयों ने सीसीटीवी लगने की रिपोर्ट डीआईओएस को प्रेषित की है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को 200 स्कूलों के विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र वितरित किया गया है। शेष 160 स्कूलों का वितरण भी मंगलवार तक होने की उम्मीद है। कॉपियों का वितरण शनिवार से ही हो गया है। कोठार प्रभारी बीएन पांडेय ने बताया कि अब तक कुल 42 केंद्रों पर आवश्यकता की 70 प्रतिशत कॉपियां वितरित की गई हैं। इंटर परीक्षार्थी का 10 गुना व हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का छह गुना कॉपियां वितरित की जानी हैं। कला वर्ग की कॉपियां अभी प्राप्त नहीं हुई हैं। अगले सप्ताह तक प्राप्त होते ही उन्हें भी वितरित किया जाएगा। बताया कि हाईस्कूल अ व ब की क्रमश: 76 प्रतिशत व 80 प्रतिशत और इंटर अ, ब की क्रमश: 100 प्रतिशत व 50 प्रतिशत कॉपियां प्राप्त हो चुकी हैं। इस बार परीक्षा में उपलब्ध कराए गए परिषद के अध्यापकों को अनावश्यक परीक्षा केंद्र पर न रोकने व परिषदीय अध्यापकों की आवश्यकता ना होने पर उनकी मांग ना करने के लिए भी आदेशित किया गया है। इसके अलावा परीक्षा कराने में लगे सभी कक्ष शिक्षकों को कम से कम 20 पाली में कार्य करना अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 40 परीक्षार्थियों की संख्या तक 2 व 41 से 60 परीक्षार्थी संख्या पर तीन कक्ष निरीक्षक लगाया जाएगा।
विज्ञापन


3 केंद्र अतिसंवेदनशील व 20 संवेदनशील चिह्नित
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए इस बार जिले तीन केंद्रों क्रमश: रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज मिल्कीपुर, कनकलता इंटर कॉलेज सहजपुर मठिया व पंचम प्रसाद औद्योगिक इंटर कॉलेज परसावां महोला को अतिसंवेदनशील व 20 अन्य केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन स्कूलों पर निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ के प्रमाण पत्र के आधार पर मिलेगा चिकित्सीय अवकाश
इस बार परीक्षा से बचने के लिए अस्वस्थता का बहाना बनाकर शिक्षक ड्यूटी से गैरहाजिर नहीं हो सकेंगे। इसके लिए निर्देश जारी किया गया है कि, जो शिक्षक चिकित्सीय अवकाश के लिए आवेदन करें, उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास उनकी अस्वस्थता की पुष्टि कराने व चिकित्सीय आवेदन पत्र की प्रति हस्ताक्षरित कराने के लिए भेजा जाए। सीएमओ द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के आधार पर ही चिकित्सीय अवकाश मान्य होगा।


नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी। केंद्रों पर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एलआईयू की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रों पर एसटीएफ भी तैनात होगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशभनपत्रों का वितरण भी दस रुट पर किया जाएगा।-डॉ. राजेश कुमार आर्य, डीआईओएस फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed