फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कड़ी सुरक्षा में 39 सहकारी समितियों के चुने गए 115 निदेशक

कड़ी सुरक्षा में 39 सहकारी समितियों के चुने गए 115 निदेशक

Mon, 29 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में 39 सहकारी समितियों के चुने गए 115 निदेशक
39 सहकारी समितियों में चुने गए 115 निदेशक
विज्ञापन

फैजाबाद। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को जिले की 39 सहकारी समितियों के 115 निदेशक पदों के लिए वोट डाले गए। देर शाम तक वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किए जाने का सिलसिला चलता रहा। मंगलवार को समितियों के सभापति व उपसभापति समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधि पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराए जाने की तैयारी है।
सोमवार को सुबह से सहकारी समितियों के निदेशक पद के चुनाव के लिए खासी गहमा-गहमी रही। वोटरों को अंतिम दौैर तक अपने-अपने पक्ष में लुभाने की कोशिशें चलती रही। समितियों पर सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में फोर्स की तैनात रही। सुबह नौ बजे से ही वोट डालने के लिए मतदाता समितियों पर पहुंचने लगे। वोटरों की पहचान को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक भी समितियों पर जुटे थे। अपराह्न तीन बजे तक चले मतदान के बाद थोड़ी देर विश्राम घोषित हुआ। इसके बाद मतगणना की की गई। देर शाम तक समितियों के निदेशक पदों के परिणाम आने शुरू हो गए। चुनाव के नोडल अधिकारी एसडी तिवारी के मुताबिक मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन

हैरिंग्टनगंज प्रतिनिधि के मुताबिक सहायक विकास अधिकारी सहकारिता शिवबरन यादव ने बताया कि नवसृजित साधन सहकारी समिति लक्ष्मणपुर ग्रंट पर दो सीट पर चुनाव हुआ। जिसमें कांति देवी व रुद्र प्रताप तिवारी विजयी हुए। साधन सहकारी समिति शाहगंज की दो सीटों पर हुए चुनाव में अवधेश शरण और राम धीरज विजयी हुए। उरुवा वैश्य समिति में एक सीट के लिए हुए चुनाव में हृदयराम मिश्र विजयी हुए। जबकि रेवना सहकारी समिति में दो सीटों के चुनाव में पूनम सिंह और उमाशंकर सिंह विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमसिन प्रतिनिधि के मुताबिक समिति अमसिन के निदेशक पद के लिए हुए चुनाव मेे त्रिलोकपुर क्षेत्र से कांशीराम विजयी घोषित हुए। उन्हें 34 मत जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अजय कुमार को 21 मत प्राप्त हुए। अमसिन क्षेत्र के चुनाव में जगन्नाथ 55 वोट पाकर विजयी हुए। जबकि रामतीरथ को सिर्फ 14 मत प्राप्त हुए।
हैदरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक सहकारी समिति हैदरगंज में चार पदों पर मतदान हुआ। सरायमनोधर में सबसे ज्यादा मत अरुण कुमार पांडेय को मिले। वो हरी राम को पराजित कर 25 मत से विजयी हुए। हैदरगंज क्षेत्र से अशोक अग्रहरी दो मतों से जीते। मनऊपुर से शिवपूजन दुबे दो मतों से विजयी हुए। सिहिपुर से भूपनारायण दूबे 45 मतों से विजयी हुए। गोसाईगंज साधन सहकारी समिति में से पांच पदों के लिए चुनाव हुआ। मया ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी के मुताबिक गौहनिया से पुष्पा वर्मा, समदा से बंटी मियां, रामापुर से विजय बहादुर वर्मा, टादौली से इंद्र बहादुर सिंह, पकरेला से कुंवर बहादुर सिंह से विजयी हुए।
सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार खिरौनी, पिलखावां और इब्राहिमपुर दिवली साधन सहकारी समितियों से जुड़े 14 सदस्य पदों के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इब्राहिमपुर दिवली समिति के चिर्रा क्षेत्र से हक्कानी और कासान अख्तर के साथ राम मिलन यादव ने इब्राहिम पुर दिवली से चुनाव जीता। पिलखावां समिति के क्षेत्र देवराकोट से नीलम सिंह, गयागंज से राम बिलाश, पिलखावां जितेंद्र पांडेय, सनाहा एक से रीना पांडेय और क्षेत्र दो से बंशराज वर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों को हरा कर चुनाव जीते। खिरौनी समिति की दो सीटों पर सत्यनाम सिंह और ओमप्रकाश वर्मा निर्वाचित हुए। इसी समिति के रौनाही क्षेत्र से राकेश शुक्ला मीरपुर कांटा से देवेश सिंह उर्फ छोटे, मोइयाकपुर से कबीर अहमद, अरथर से धनीराम निर्वाचित घोषित किए गए।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक बीकापुर समेत कुल पांच साधन सहकारी समितियों पर सोमवार को चुनाव संपन्न हुआ। एडीओ सहकारिता रामधारी यादव ने बताया कि किसान सहकारी समिति बीकापुर में पांच, साधन सहकारी समिति चौरे बाजार में सात, मजरुद्दीनपुर में छह, पोहपी में चार, खजुरहट में एक सीट के लिए वोट डाले गए। शाम तक मतगणना चलती रही। नंदरौली से रामकुमार, नरोत्तम पुर से दिनेश पांडे, नरोत्तम पुर महिला से सरस्वती पांडेय, बनकट से राम मूरत यादव, हृदयपुर से सुरेश चंद्र पांडेय, बीकापुर से राम मूरत पांडे, चुनाव जीते। जबकि धेनुवावां से देशराज, पातूपुर से शर्मावती और मरुई सहाय सिंह से रामअजोर चतुर्वेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मतदान के दौरान कोतवाली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात रही।


आज होंगे सभापति, उपसभापति और प्रतिनिधियों के चुनाव
मंगलवार को जिले की 106 सहकारी समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विभिन्न प्रतिष्ठानों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। सहायक निबंधक सहकारिता अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को निदेशक पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण रहा। परिणाम घोषित कर दिए गए। मंगलवार को सभी समितियों के सभापति, उपसभापति और प्रतिष्ठानों को जाने वाले प्रतिनिधियों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed