{"_id":"59bfffb44f1c1b20688b53f3","slug":"161505755060-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में माफ होंगे दस हजार किसानों के कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में माफ होंगे दस हजार किसानों के कर्ज
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। कर्ज माफी के दूसरे चरण में लगभग दस हजार से ज्यादा किसानों को डाटा लॉक कर दिया गया है। ऋण मोचन योजना के तहत इन किसानों को कर्ज माफ होगा। बाकी किसानों की कर्ज माफी तीसरे चरण में की जाएगी।
पहले चरण में जिले के 15 हजार चार सौ किसानों के फसली ऋण माफी के बाद प्रदेश सरकार ने दूसरे चरण के लिए पात्र किसानों की जांच पड़ताल का निर्देश दिया था।
इसके बाद तहसीलों को भेजे गए डाटा से एक बार फिर किसानों की जमीन, बैंक खाता के साथ अन्य पात्रता की जांच की गई।
तहसीलों से रिपोर्ट आने के बाद जिला स्तरीय समिति ने इन किसानों के पात्रता की जांच की। इसमें तकनीकि तथ्यों की भी जांच की गई।
इसके बाद पात्र किसानों को ऋण मोचन योजना के तहत लाभ के लिए डाटा शासन को भेज दिया गया। लीड बैंक मैनेजर एके सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में ऋण माफी के लिए पात्र किसानों का डाटा लॉक कर दिया गया है।
इस सूची में दस हजार से कुछ ज्यादा किसान शामिल हैं। बताया, जल्द ही इन किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिलेगा।