{"_id":"5989fcae4f1c1bbd5d8b488e","slug":"161502215342-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने काटी महिला की चोटी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने काटी महिला की चोटी!
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता के अनुसार, सिर पर पहले डाला पीला रसायन
रुदौली (फैजाबाद)। थाना मवई क्षेत्र के भैसोली गांव में बच्चों को स्कूल छोड़कर घर जा रही एक महिला की अज्ञात बाइक सवार युवकों ने चोटी काट ली। महिला के अनुसार, चोटी काटने से पहले उसके सिर पर कोई पीला रसायन भी डाला गया, साथ ही गर्दन पर सूई भी चुभोई गई।
मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार, घटना संदिग्ध है फिर भी जांच के लिए टीम बनाकर मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। श्यामकला (40) पत्नी राजेश रावत के अनुसार मंगलवार सुबह वह अपने पांच बच्चों को बिगिनियापुल स्कूल छोड़कर घर आ रही थी।
वापस आते समय नहर से उतरने के बाद पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों के उसकी चोटी काट ली। महिला जब तक समझ पाती बाइक सवार उसके ऊपर रसायन डालकर भाग गए। पीड़िता के अनुसार, युवकों ने कपड़े से मुंह ढक रखा था और उन्होंने उसके गर्दन में सूई भी चुभोई।
विज्ञापन
इस दौरान उधर से निकल रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और महिला को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां भर्ती श्यामकला का डॉ. अंजू जायसवाल ने परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि महिला बदहवास हालात में है और उसके कुछ बाल कटे हैं। साथ ही उसके ऊपर पीला रसायन मिला है।
उनके अनुसार सुई लगाये जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, पीड़िता का पति दुबई में काम करता है और पिछले दो वर्षों से घर नहीं आया है, इसको लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूचना मिलने पर सीओ विक्रम सिंह, कोतवाल रुदौली जयबीर सिंह, थाना प्रभारी मवई अमर सिंह मौके पर पहुंचे और महिला का बयान लिया।
इस दौरान पुलिस ने डॉ. अंजू से भी पूछताछ की। सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि चोटी कटने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, फिर भी महिला के बयान के आधार पर स्वाट व एलआइयू की टीम को लगाया गया है।
एसडीएम गिरजेश चौधरी ने भी घटना को भ्रामक बताया और कहा कि महिला बार-बार अपने बयान बदल रही है। वहीं थाना प्रभारी मवई अमर सिंह ने बताया कि कटे बाल व पीले रसायन आपस में मैच नहीं कर रहे फिर जांच की जा रही है।