फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अवैध कब्जा तत्काल हटवाएं प्रशासन व पुलिस-कमिश्नर

अवैध कब्जा तत्काल हटवाएं प्रशासन व पुलिस-कमिश्नर

Wed, 21 Jun 2017 04:48 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 04:48 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जा तत्काल हटवाएं प्रशासन व पुलिस-कमिश्नर
जमीनों से तत्काल हटवाएं अवैध कब्जे : कमिश्नर
विज्ञापन

कड़ी धूप के बावजूद तहसील दिवस में उमड़े फरियादी
861 शिकायतों में 40 का ही मौके पर निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। तहसील दिवस पर मंगलवार को कमिश्नर मनोज मिश्र, डीएम संतोष कुमार राय और एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने अलग-अलग तहसीलों में समस्याएं सुनीं। कमिश्नर ने जमीनों से अवैध कब्जों को तत्काल हटवाने का सख्त निर्देश दिया। डीएम ने सात दिन में शिकायतें निस्तारित करने और एसएसपी ने आदेश न मानने वालों को जेल भेजने का निर्देश दिया। तहसील दिवस पर जिले भर में कुल 861 प्रार्थनापत्र आए, इनमें से महज 40 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।

सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील दिवस में डीएम व एसएसपी ने शिकायतें सुनीं। सर्वाधिक मामले पावर कॉर्पोरेशन और लोक निर्माण विभाग के सामने आए। यहां कुल 281 प्रार्थनापत्र आए। इनमें से छह का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान सीडीओ रवीश कुमार गुप्त, डिप्टी सीएमओ डॉ. सीबी द्विवेदी, एसओसी बीडी पांडेय, एसडीएम सोहावल एबी सिंह आदि मौजूद रहे। रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील दिवस में पहुंचे कमिश्नर मनोज मिश्र ने साफ शब्दों में कहा कि, अवैध कब्जा चाहे वह सरकारी जमीन पर हो या किसान की जमीन पर, उसे तत्काल हटाया जाए। कमिश्नर ने एसडीएम से टीम बनाकर अवैध कब्जे हटवाने का निर्देश दिया। यहां कुल 126 शिकायतें आईं। इनमें से पांच का तत्काल निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में भाजपा विधायक रामचंद्र यादव, डीआईजी राकेश चंद्र साहू, एडीएम प्रशासन, एसडीएम रुदौली गिरजेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे। एडीएम सिटी की अध्यक्षता में आयोजित सदर के तहसील दिवस में कड़ी धूप के बावजूद फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां कुल 153 प्रार्थनापत्र आए। इनमें से सात का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में एसडीएम रवि कुमार, तहसीलदार मनोज सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम प्रमोद तिवारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस में कुल 52 शिकायतें आईं, इनमें छह का निस्तारण मौके पर किया गया। सबसे अधिक शिकायतें राशन कार्ड व सप्लाई विभाग से संबंधित थीं। इस मौके पर सीओ संतोष कुमार, तहसीलदार राम जनम यादव, सीएचसी अधीक्षक सतीश चंद्रा, सीडीपीओ सीमा कनौजिया सहित अन्य अफसर मौजूद थे। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील दिवस में भारी भीड़ उमड़ी। एसडीएम बृज किशोर दुबे की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 249 मामले आए। इनमें से 16 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed