फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   करें योग-रहें निरोग, मंत्र के साथ मनेगा विश्व योग दिवस आज

करें योग-रहें निरोग, मंत्र के साथ मनेगा विश्व योग दिवस आज

Thu, 20 Jun 2019 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
करें योग-रहें निरोग, मंत्र के साथ मनेगा विश्व योग दिवस आज
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करें योग रहें निरोग मंत्र के साथ जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील, ब्लॉकों पर आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मी और विद्यार्थी योग करेंगे।
विज्ञापन



फैजाबाद शहर में मुख्य आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा में होगा, यहां कमिश्नर, डीएम, डीआईजी, एसएसपी समेत सांसद-विधायक व स्थानीय लोग भाग लेंगें। वहीं, धर्मनगरी अयोध्या के विवेक सृष्टि में आयोजित योग में साधु-संत के साथ श्रद्धालु योग करेंगे।
विज्ञापन



जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि 21 जून को सुबह सात से आठ बजे तक प्रशिक्षित योग शिक्षक लोगों को योग कराएंगे। उन्होंने सभी लोगों से सुबह 6 बजे के पहले ही स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



योग दिवस में सांसद, विधायक, महापौर व जनप्रतिनिधियों के साथ कमिश्नर, डीआईजी व एसएसपी में शामिल होंगे। बार एसोसिएशन, व्यापार मंडल और स्वयं सेवी संस्थाएं भी शामिल होंगी।


तहसील व ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम कराने के लिए सभी एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिया गया है। विवेक सृष्टि में योग गुरू डॉ. चैतन्य के निर्देशन में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक योगाभ्यास का आयोजन किया गया है, जिसमें करीब पांच सौ लोगों शिरकत करेंगे।


स्टेडियम में योग कराने की तैयारियां पूरी
डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को स्टेडियम परिसर में दो एंबुलेंस, एक मेडिकल कैंप सभी जरूरी दवाएं व स्ट्रेचर की सुविधा के साथ स्थापित करने, नगर निगम को दो पानी के स्वच्छ जल के टैंकर तैनात करने, नगर निगम व पंचायत विभाग को साफ-सफाई और पुलिस विभाग को ट्रैफिक मैनेजमेंट व अन्य सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्टेडियम में सभी लोग स्वच्छता की दृष्टि से अपने साथ मैटिंग, चटाई, दरी या चादर साथ लाएं।



अवध विश्वविद्यालय में 700 लोग करेंगे योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अवध विश्वविद्यालय में लगभग 700 लोग योग में शामिल होंगे। योग शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित द्वारा किया जाएगा।


मुख्य प्रशिक्षक लखनऊ विश्वविद्यालय के आचार्य सुधीर मिश्र होंगे। योगोपचार विभाग के समन्वयक प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि योग दिवस पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं सहित लगभग 700 लोगों के शामिल होने की संभावना है।



योग का कार्यक्रम सुबह 5.30 बजे से शुरू हो जाएगा। दूसरी तरफ 10/65 यूपी कंपनी एनसीसी कमांडर ले. डॉ. शैलेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में 17 से 21 जून तक पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed