फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बादलों ने दिन भर ललचाया, उम्मीद बरकरार

बादलों ने दिन भर ललचाया, उम्मीद बरकरार

Wed, 19 Jun 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
बादलों ने दिन भर ललचाया, उम्मीद बरकरार
अयोध्या। काले घने बादलों ने दिनभर लोगों को ललचाया लेकिन बारिश की हसरत पूरी नहीं हुई। बदरा बिन बरसे ही उड़ गए। प्री-मानसूनी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे लोग बुधवार को मायूस दिखे।
विज्ञापन



मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्री मानसूनी बारिश की उम्मीद जताई है। हालांकि बादलों की वजह से बुधवार को पारा लुढ़का और लोगों को तेज धूप व उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन



मौसम विभाग ने प्री मानसूनी बारिश के संकेत दिए थे। बुधवार सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने दस्तक दी, जो दिनभर जमे रहे। कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



अच्छी बरसात के इंतजार में गांवों में धान की नर्सरी डालने के लिए किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे, लेकिन उनका सपना साकार नहीं हो सका।


दिनभर बादल छाए तो रहे, फिर भी बरसात कराने में सक्षम नहीं दिखे। हालांकि, बादलों की वजह से सूर्यदेव अधिक समय तक नजर नहीं आए, जिससे लोगों ने तेज धूप व भीषण गर्मी से कुछ राहत महसूस की।


बुधवार को बादल छाए रहने की वजह से दिन के तापमान 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।



वहीं, रात का तापमान 25.5 डिग्री रहा। आर्द्रता अधिकतम 59 व न्यूनतम 42 फीसदी रिकार्ड की गई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में हल्की बारिश होने का अनुमान है, जिससे मौसम में नमी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed