फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   डीएम ने रोका 12 अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन

डीएम ने रोका 12 अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन

Tue, 18 Jun 2019 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने रोका 12 अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन
अयोध्या। संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को कमिश्नर मनोज मिश्र और आईजी संजीव गुप्ता ने सोहावल तहसील में शिकायतें सुनी।
विज्ञापन



जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बीकापुर में अनुपस्थित 12 अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही तीन दिन में अपना स्पष्टीकरण मांगा।


उन्होंने कहा कि पोखर, तालाब, चकमार्ग, नाली या अन्य किसी प्रकार की सार्वजनिक या ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जेदारों पर मुकदमा दर्ज कराएं और संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराएं। समाधान दिवस में कुल 675 शिकायतें आई। इनमें से 35 का मौके पर निस्तारण किया गया।


सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक, कमिश्नर मनोज कुमार मिश्र और आईजी संजीव गुप्ता ने शिकायत सुनने के साथ अफसरों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निष्पक्षता के साथ त्वरित निस्तारण कराएं।
विज्ञापन



लापरवाही दंड का कारण बन सकती है। दिवस में कुंदुर्खा खुर्द की 12 महिलाओं ने समूह का पैसा बंदरबांट करने की शिकायत की तो दसौली के सूर्य कुमार मिश्र सहित भिटौरा की कई महिलाओं ने सामूहिक रूप से रास्ते की भूमि पर घूर गड्ढा कर अतिक्रमण करने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



रौनाही थाना के सुरवारी गांव में एक अवैध कब्जे को हटवाने में पुलिसकर्मियों द्वारा धन उगाही की शिकायत पर आईजी ने मौजूद उपनिरीक्षक के माध्यम से फटकारा और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। समाधान दिवस में कुल 140 शिकायतें आई इनमें नौ का मौके पर निस्तारण किया गया।


बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, डीएम अनुज कुमार झा ने समाधान दिवस में गैरहाजिर 12 अधिकारियों का 18 जून का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक आहरित न करने का निर्देश दिया।


गैरहाजिर के संबंध में तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि सर्वाधिक शिकायतें राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित आई हैं।


एसडीएम को निर्देश दिया कि राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित सभी शिकायतों के इकट्ठा करे दोनों विभागों की ज्वाइंट टीम बनाकर शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करें। पोखर, तालाब, चकमार्ग, नाली या अन्य किसी प्रकार की सार्वजनिक या ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जेदारों पर मुकदमा दर्ज कराएं और संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराएं।


अविलंब जमीन का स्थाई चिह्नित कराएं, चकमार्गों पर मिट्टी डालें, जिससे उस पर दुबारा कोई अतिक्रमण न कर सके। सख्त निर्देश दिया कि इस संपूर्ण समाधान दिवस के प्रकरण अगले तहसील दिवसों में नहीं आने चाहिए।


थानाध्यक्ष इनायतनगर के न पहुंचने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उनके स्थान पर आए शाहगंज पुलिस चौकी के उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पाल को कड़ी फटकार लगाई।


थानाध्यक्ष इनायत नगर से स्पष्टीकरण मांगने के साथ एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। एक अन्य मामले में डीएम ने नाली और चक मार्ग की पैमाइश करने के लिए भेजी गई टीम के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।


लेखपाल दिनेश कुमार सिंह के मनरेगा उपायुक्त के साथ बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के लुत्फाबाद बछौली गांव में चकमार्ग और नाली की स्थलीय जांच के दौरान विजय कुमार तिवारी ने गाली दी, जान से मारने की धमकी दी।


प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मारपीट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है।


डीएम ने गैरहाजिर नायब तहसीलदार बीकापुर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली इनायतनगर, चकबंदी अधिकारी बीकापुर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, एडीओ सहकारिता हैरिगटनगंज, एडीओ पंचायत हैरिंगटनगंज, एडीओ कृषि बीकापुर, एडीओ कृषि तारुन, एडीओ कृषि हैरिंग्टनगंज और भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अयोध्या का एक दिन का वेतन काटने का आदेश देने के साथ तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।


एसएसपी आशीष तिवारी ने पुलिस विभाग से संबंधित आई शिकायतों को प्रभावी ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। समाधान दिवस में कुल 145 शिकायतें आई इनमें से सात का मौके पर निस्तारण किया गया।


मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, संपूर्ण समाधान दिवस कुल 179 शिकायतें आई इनमें आठ का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। वहीं, एसडीएम सदर अर्पित गुप्त की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 79 शिकायतें आई। इनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया।


रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक, तहसील समाधान दिवस में सवराणा निवासी छविराजा व तुलसा देई ने कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्यवाही न होने की शिकायत की।


जिस पर एसडीएम ने शिकायतकर्ता से ही पूछताछ करते हुए फटकार लगाई। मोहल्ला पुरेमिया के जगनारायण ने धारा 24 में सरकारी नाप का प्रार्थना पत्र दिया।


शिकायती प्रार्थना में राजस्व निरीक्षक के दो माह से से नाप न करने और और बरसात होने पर नाप न हो पाने की शिकायत की। इस शिकायत पर भी एसडीएम ज्योति सिंह ने शिकायतकर्ता से तेज लहजे में पूछताछ करना शुरू कर दिया बगल में बैठे भाजपा विधायक राम चंद्र यादव ने एसडीएम के इस रवैये पर बिफर पड़े और शिकायत का गुणवत्तापरक निस्तारण न होने की बात कहते हुए तहसील दिवस को छोड़कर निकल पड़े।


समाधान दिवस में कुल 132 शिकायतें आई। इनमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील समाधान दिवस में फरियादी की समस्या का समाधान न होने पर नाराज हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मतलब की समस्या का समाधान करना वह चाहे एक हो दस-बीस हो।



एक ही प्रकरण को लेकर बार-बार किसानों के रुदौली तहसील के चक्कर लगाने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सरकार की मंशा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में तत्कालीन समस्या का हो समाधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed