{"_id":"5d0923858ebc3e48bb2d1e0b","slug":"156087999113-faizabad-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय सरयू मां, जय सरयू मां, पतित पावनी....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय सरयू मां, जय सरयू मां, पतित पावनी....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सरयू महोत्सव का भव्य समापन सोमवार की रात्रि विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के मध्य हुआ। आंजनेय सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय महोत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
जहां भक्तों को प्रख्यात कथा व्यास प्रेममूर्ति प्रेमभूषण महाराज ने श्रीरामकथा का रसपान कराया।ञ सरयू तट पर गीत-संगीत की भी रसधार प्रवाहित हुई।
मुंबई के प्रख्यात भजन गायक व लोकगायिक प्रतिमा यादव के भजनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुंबई के भजन गायक ओमप्रकाश ने भजन जय सरयू मां, जय सरयू मां, पतित पावनी, जय सरयू मां....गाया तो श्रद्धालु श्रद्धा-भक्ति में लीन हो गए।
भज मन राम चरण सुखदाई... जय हनुमान, जय हनुमान संकट मोचन कृपानिधान...राम का सुमिरन करो, भव बाधा हर लेगें राम...जैसे भजनों पर संपूर्ण सरयू तट पर जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। वहीं लोकगायिका प्रतिमा यादव के भजनों पर भी श्रद्धालु जमकर झूमे।
विज्ञापन
आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि महोत्सव के समापन अवसर पर रात्रिकाल मां सरयू की 5151 बत्ती की महाआरती हुई, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त-संत-धर्माचार्यों ने शामिल होकर अपना जीवन धन्य किया।
इस दौरान श्रीरामबल्लभाकुंज के महंत रामशंकर दास वेदांती, अधिकारी राजकुमार दास, महंत रामशरणदास रामायणी, महंत कन्हैयादास रामायणी, महंत डॉ.रामानंद दास, महंत परमहंस दास, महंत मनीष दास, महंत गिरीश दास, बहराइच के विधायक सुभाष त्रिपाठी, डॉ.सुनीता शास्त्री, संत अनुज दास सहित बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य एवं भक्त मौजूद रहे।