{"_id":"5d07d6a28ebc3e2c7546cd58","slug":"1560794773192-faizabad-news71","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति बताएंगें विधान गेंदा प्रजाति 2 की विशेषताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति बताएंगें विधान गेंदा प्रजाति 2 की विशेषताएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के उद्यान एवं वानिकी कॉलेज द्वारा किये गए शोध प्रयासों के बाद जेठ की तपिश में जाड़े की किस्मों के गेंदा फूल का सफल उत्पादन की सफलता से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रमुख सचिव कृषि को अवगत कराएंगे।
कुलपति प्रो संधू ने उद्यान प्रछेत्र पर गेंदा उत्पादन का अवलोकन करने के बाद यह निर्णय लिया है। विधान गेंदा 2 की प्रजाति का उत्पादन गर्मी के मौसम में कई गुना ज्यादा आय फूल की खेती करने वाले किसानों को दे सकता है। शादी-विवाह व मंदिरों में गर्मी के मौसम में फूल की मांग ज्यादा होने के कारण इन फूलों के उत्पादन के बाद इनके विपणन व मूल्य में कोई कठिनाई नहीं आएगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि का नया मार्ग खुल सकता है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जे एस संधू ने बताया कि ऐसी फसलों व प्रजातियों का व्यापक प्रचार प्रसार आवश्यक है, तभी पूर्वांचल के किसान इससे लाभान्वित हो सकते हैं।