{"_id":"5d07d6718ebc3e3f2631bb1d","slug":"156079472420-faizabad-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से उड़े बादल, गर्मी का कहर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से उड़े बादल, गर्मी का कहर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। लंबे समय से भीषण गर्मी व तेज धूप का कहर झेल रहे लोगों को सोमवार को भी राहत नहीं मिल सकी। रविवार की रात तेज हवाओं व हल्की बूंदाबांदी से राहत की उम्मीद थी, मगर सुबह हवाओं के साथ बादल उड़ गए और पूरे दिन झुलसाती धूप की तपिश और गर्म हवाओं से लोग बेहाल रहे। हालांकि अगले 24 घंटे में मौसम विभाग ने बूंदाबांदी के साथ हल्की बरसात की आशंका जताई है, जिससे राहत की उम्मीद है।
रविवार की देर रात तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, इससे मौसम रात के समय नम हो गया और लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। लेकिन यह राहत अधिक देर तक नहीं टिक सकी और सुबह होते ही लोग फिर गर्मी के प्रकोप से बेहाल हो उठे। हालांकि, दिन भर बादलों की आवाजाही से बीच-बीच में कुछ राहत जरूर मिली और दिन के तापमान में थोड़ी कमी देखी गई।
सोमवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 40.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 65 व न्यूनतम 33 फीसदी रही। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहने व हल्की वर्षा की संभावना है। इससे मौसम सुहावना हो सकता है।
विज्ञापन
उधर, मवई में दिन भर कड़ी धूप और उमस के बाद सोमवार की शाम धूल भरी आंधी के साथ आसमान में बादल छा गए जिससे मौसम सुहाना हो गया। सोमवार को दिनभर कड़ी धूप रही, जिससे उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। फिर शाम में तेज धूल भरी आंधी चली और आसमान में बादल छा गए।
धूल भरी आंधी के बाद शाम को इलाके की बिजली काट दी गई। दरअसल इसी तरह की आंधी तूफान रविवार शाम को भी आई थी जिसके बाद मवई थाना क्षेत्र के ककरहिया मजरे चंदरामऊ में एक पेड़ की डाल गिरने की वजह से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। फिलहाल सोमवार को कहीं से भी कोई ऐसी खबर नही आई है।