फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज, सुझाए ट्रैफिक नियम

सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज, सुझाए ट्रैफिक नियम

Tue, 18 Jun 2019 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज,  सुझाए ट्रैफिक नियम
अयोध्या। जिले में सोमवार से सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई। पहले दिन शहर के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में विभिन्न ऑटो मोबाइल्स एजेंसियों के प्रतिनिधियों, डीलर्स, ट्रांसपोर्ट यूनियन के लोगों, वाहन चालकों व विभिन्न संस्थाओं के लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सभी से यातायात नियमों के पालन की अपील की। विधायक ने ऐसे कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित यातायात के तरीके बताए।
विज्ञापन





आरटीओ सुभाष चंद्र कुशवाहा ने बताया कि वास्तव में जब हम स्वयं नियमों का पालन करेंगें, तभी सुधार संभव है अन्यथा नहीं। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) शिखर ओझा ने बताया कि दुर्घटना होने के बाद का एक घंटा जिसे हम ‘गोल्डन ऑवर’ कहते हैं, अधिक महत्वपूर्ण होता है। इसमें किसी व्यक्त को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन





एसडीएम सोहावल ने लोगों से हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने की अपील की। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बीके अस्थाना ने सड़क को मरघट न बनाने की अपील की। कार्यक्रम में करीब 150 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में परिवहन विभाग के यात्रीकर अधिकारी शैलेन्द्र कुमार तिवारी, उप निरीक्षक (यातायात) इन्द्रजीत सिंह यादव व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यातायात जागरूकता के लिए पंफलेट भी बांटा व बाद में एक वीडियो फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed