फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राममंदिर पर कानून आखिरी विकल्प: केशव प्रसाद मौर्य

राममंदिर पर कानून आखिरी विकल्प: केशव प्रसाद मौर्य

Sat, 15 Jun 2019 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
राममंदिर पर कानून आखिरी विकल्प: केशव प्रसाद मौर्य
अयोध्या। रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य व मणिरामदास की छावनी के श्रीमहंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित संत सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने राममंदिर निर्माण के मुद्दे पर कहा कि हमारे पास दो विकल्प हैं पहला सुप्रीम कोर्ट का निर्णय और दूसरा बातचीत का।
विज्ञापन



जब इन दोनों से समाधान नहीं निकलेगा तो कानून बनाकर मंदिर निर्माण का रास्ता निकलेगा। उन्होंने कहा कि मैं डिप्टी सीएम से पहले रामभक्त के साथ-साथ कारसेवक भी हूं। अब बहुत जल्द हमारा संकल्प व स्वप्न साकार होगा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जहां भी बात प्रारंभ होती है वह राममंदिर निर्माण से ही शुरू होती है। जब तक प्रस्तावित राममंदिर के शिखर पर कलश स्थापित नहीं हो जाता, यह चर्चा चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



संतों के आशीर्वाद से ही मोदी सरकार ने दूसरी पारी शुरू की है। एक समय था जब सुनवाई लगातार टाली जा रही थी, आज सुनवाई चल रही है और बातचीत भी हो रही है।


मध्यस्थता के लिए एक पैनल बनाया गया है जो सुलह-समझौते का प्रयास कर रहा है। यदि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले व बातचीत से यह मामला हल नहीं होता तो कानून बनाकर भी राममंदिर निर्माण का रास्ता बनाएंगे, लेकिन किसी भी कीमत पर बाबर के नाम पर एक भी ईंट नहीं रखने दी जाएगी।


संतों का जैसा भी आदेश होगा, पार्टी उसी के अनुसार काम करेगी। उन्होंने संतों को आश्वस्त किया कि सिर्फ अयोध्या ही नहीं देश के अन्य कई मंदिर बनने जा रहे हैं।


इससे पूर्व पूर्व सर्किट हाउस में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि वह खुद राम भक्त हैं व अयोध्या में भव्य राममंदिर बनवाने के समर्थक हैं।


डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी है तो हर नामुमकिन भी मुमकिन है और जल्द ही अयोध्या में भव्य राममंदिर बनेगा। मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है।


पहले सुनवाई की प्रक्रिया सुस्त थी लेकिन अब रफ्तार पकड़ चुकी है। उम्मीद है कि जल्द फैसला आएगा। शिवसेना प्रमुख के आगमन पर उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी व मथुरा तीर्थ स्थल हैं। यहां किसी के आने पर कोई रोक नहीं होनी चाहिए।



समाज को बांटकर घटिया राजनीति करने वालों का हुआ अंत
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव का स्पष्ट संदेश है कि समाज को बांटकर घटिया राजनीति करने वालों को जनता ने सबक सिखाया है। इस चुनाव में 51 प्रतिशत वोट भाजपा को मिले हैं पार्टी का लक्ष्य 60 प्रतिशत वोटों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed