फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आज से गूंजेंगे मां के जयकारे, रामलीला की होगी धूम

आज से गूंजेंगे मां के जयकारे, रामलीला की होगी धूम

Tue, 09 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
आज से गूंजेंगे मां के जयकारे, रामलीला की होगी धूम
आज से गूंजेंगे मां के जयकारे, रामलीला की होगी धूम
विज्ञापन

अयोध्या। नवरात्र का पर्व बुधवार से शुरू हो रहा है। शहर से लेकर देहात तक शारदीय नवरात्र को लेकर उत्साह है। इसके साथ ही विजयदशमी पर्व को लेकर रामलीलाओं का मंचन भी शुरू हो जाएगा।

इस बार मां का आगमन नौका पर हो रहा है। इसी तरह विजयादशमी शुक्रवार को पड़ रही है। जिससे मां की विदाई गज पर होगी। यह संयोग भी सुवृष्टि फलदायक है। वहीं लोग भक्तिभाव से कलश स्थापना, मां के स्वागत की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


मंदिरों में साफ-सफाई कर सजाया जा रहा है। जिले में कुल 1148 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी, इनमें से 19 स्थानों पर नवरात्र के प्रथम दिवस 10 अक्तूबर से व शेष स्थानों पर 16 अक्तूबर से पंडालों के कपाट दर्शनों के लिए खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रतिमाओं का विसर्जन दशमी 19 अक्तूबर को होगा। जिले में कुल 1148 स्थानों पर पंडालों में मां की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। इनमें से फैजाबाद शहर में 19 स्थानों पर नवरात्र के पहले दिन मां का पूजन कर उनका दर्शन किया जाएगा।

इनमें भैरव मंदिर बल्ला हाता, महाजनी टोला, वीर धर्मशाला बल्ला हाता, रामजानकी मंदिर फतेहगंज, गणेशनगर मकबरा, नाका हनुमानगढ़ी, जनौरा, नवीन मंडी, कौशलपुरी फैज-1 व 2, खोजनपुर, अवधपुरी, आईटीआई, अमानीगंज गुरुद्वारा, लक्ष्मणपुरी, भीखापुर, दुर्गा मंदिर रेतिया, जमथरा, आकाशवाणी, बेगमगंज गढ़ैया, हौसिलानगर, मोदहा, लालकुर्ती व कालीबाड़ी धारा रोड शामिल हैं। इसके अलावा शेष स्थानों पर 16 अक्तूबर को मां के कपाट दर्शन के लिए खुल जाएंगे।

इसको लेकर दुर्गा पूजा कमेटियों द्वारा पंडालों का निर्माण कराना शुरू कर दिया गया है। शहर में चौक, फतेहगंज, रिकाबगंज, लालबाग, नाका आदि इलाकों में करीब 15 दिन पहले से ही पंडाल निर्माण के लिए कारीगर लगे हुए हैं।

शहर के देवकाली, दर्शननगर रोड, नाका आदि क्षेत्रों में बंगाल से आए कारीगर मां की मूर्तियों का निर्माण कर रहे हैं। फैजाबाद शहर में 6 व अयोध्या के दो स्थानों के साथ-साथ जिले में 98 स्थानों पर रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा।

आचार्य शिवेंद्र ने बताया कि इस वर्ष घट कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त, ब्रह्म मुहूर्त से सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक है।

कलश स्थापना मुहूर्त की कुल अवधि 3 घंटे 52 मिनट होगी। महाअष्टमी 17 अक्तूबर व महानवमी 18 अक्तूबर तथा विजयादशमी 19 अक्तूबर को मनाया जाएगा।

10 अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र महापर्व पर शहर में जगह-जगह दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना व रामलीलाओं का मंचन किया जा रहा है। इसके चलते चौक और यहां से रिकाबगंज व फतेहगंज व रीडगंज के रास्तों पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इसके अलावा रात के समय इन रास्तों पर एकल व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं, मोदहा, नाका, नियावा समेत शहर के अन्य इलाकों में भी जाम की स्थिति रहेगी। इसके अलावा फतेहगंज क्रॉसिंग पर बीच सड़क पर रामलीला का मंचन होने के कारण रास्ता बाधित रहेगा।

रात में 8 बजे के बाद फतेहगंज से चौक का मार्ग बंद कर दिया जाएगा। इसके चलते फतेहगंज से चौक आने वाले लोग लालबाग होकर व चौक से फतेहगंज जाने वाले जेल के पीछे ओवरब्रिज से होकर जा सकेंगे।

दुर्गापूजा और दशहरा महोत्सव के दौरान शांति व सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नंबर-05278-225829 है। यह कंट्रोल रूम 10 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक संचालित होगा।


कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो शिकायतों को संबंधित विभाग तक स्थानांतरित करेंगे। नाजिर सदर राम कुमार यादव को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। डीएम कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed