फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बगैर काम कराए ही खातों से निकाल लिए सवा करोड़

बगैर काम कराए ही खातों से निकाल लिए सवा करोड़

Sun, 30 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बगैर काम कराए ही खातों से निकाल लिए सवा करोड़
बिना काम कराए खातों से निकाल लिए सवा करोड़
विज्ञापन

फैजाबाद। ऑडिट डॉटा ऑनलाइन होने के साथ ग्राम पंचायतों मेें विकास के नाम पर हुई मनमानी व धन के बंदरबांट की पोल खुलनी शुरू हो गई है। ताजा मामला बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र से सामने आया है।

बगैर विकास योजना पर कार्य कराए ही 23 ग्राम निधि के खातों से लगभग सवा करोड़ रुपये निकाल लिए गए हैं। जांच में मामला पकड़ में आया। जिला पंचायत राज अधिकारी एसपी सिंह ने 12 सचिवों को नोटिस जारी कर धन के बंदरबांट पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


जिले में तारुन में फर्जी धन निकासी का मामला सामने आया था। इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने जिले की अन्य ग्राम पंचायतों के खातों का खंगलवाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के बैंक स्टेटमेंट आने के बाद हलचल मच गई। रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम पंचायत के सचिवों ने अपने प्रभार वाली ग्राम पंचायतों से बिना काम दिखाए लाखों रुपये निकाले हैं।

जबकि धन निकासी के समय तक तो ग्राम पंचायतों के पास कोई कार्य ही नहीं था। ग्राम पंचायत विकास योजना की फीडिंग भी कंप्यूटर में नहीं कराई गई थी। नियमों के मुताबिक पहले स्वीकृति के बाद बनाई गई ग्राम पंचायत की विकास योजना की फीडिंग होनी चाहिए।

इसके बाद वर्क आईडी जनरेट होने की तिथि के बाद ही ग्राम निधि से धन की निकासी की जानी चाहिए, लेकिन बीकापुर की 23 ग्राम पंचायतों में नियम कानूनों को ताक पर रखकर धन निकासी की गई।

यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आती है। डीपीआरओ ने बताया कि इनका प्रभार देख रहे 12 ग्राम पंचायतों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


हालांकि इसी दौरान पौधरोपण अभियान की बात बताई गई, लेकिन जितना धन निकाला गया उतना इस मद में खर्च नहीं हो सकता। फिर इसको लेकर कार्ययोजना भी फीड नहीं है। डीपीआरओ का कहना है कि संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों से स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



ग्राम पंचायतवार निकाली गई रकम
डीपीआरओ एसपी सिंह के मुताबिक 23 सितंबर तक अकेले बीकापुर ब्लॉक की 23 ग्राम पंचायतों में बिना कार्ययोजना लगभग सवा करोड़ रुपये निकाल लिए गए। इसमें
लुत्फाबाद बछौली त्र10.68 लाख
मलेथूकनक त्र10.85 लाख
सरायभनौली त्र11.71 लाख
धरेठा दशरथपुर त्र18.60 लाख
भावापुर त्र3.55 लाख
दयालजोत त्र3.10 लाख
हरिहरपुर त्र7.83 लाख
जलालपुर माफी त्र2.20 लाख
मुमारिचनगर त्र5.05 लाख
सोनबरसा मुसलमीन त्र7.11 लाख
रसूलपुर त्र4.19 लाख
देवापुर त्र5.68 लाख
चौरे चंदौली त्र2.73 लाख
धेनवावां त्र4.60 लाख
चांदपुर त्र2.95 लाख
इसके साथ ही मौरावां, बनकट, कल्याणपुर, ताजपुर, जैनपुर, मानापुर, वहीउद्दीनपुर, शेरपुर ग्राम पंचायतें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed