फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   किसान परेशान, सूखे के दिखने लगे हैं आसार

किसान परेशान, सूखे के दिखने लगे हैं आसार

Tue, 17 Jul 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
किसान परेशान, सूखे के दिखने लगे हैं आसार
मानसून दे रहा दगा, सामान्य से भी 101 मिमी. कम वर्षा
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में वर्षा की आस लगाए किसानों को फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। कारण यह है कि मानसून की टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश को छोड़ मध्य प्रदेश में पहुंच गई है। यहां फिलहाल बारिश की संभावनाएं कम ही हैं। अब तक जिले में सामान्य के सापेक्ष 101 मिमी. कम बारिश हुई है। वैज्ञानिक आंकड़ों के अनुसार 15 जुलाई तक सामान्य रूप से 208.7 मिमी. बारिश होनी चाहिए। ऐसा न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं।
जिले में मौसम वैज्ञानिकों की घोषणा के अनुसार 25 से30 जून तक आने की संभावना बनी हुई थी। बाद में जुलाई के माह की शुरुआत में मानसून ने दस्तक दी, लेकिन बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से बनने वाले मानसून ने बार-बार बदल रही हवा की दिशा मानसून पूरी तरह बनने नहीं दिया। यूपी में बिहार के रास्ते पांच जुलाई के बाद मानसून की इंट्री हुई लेकिन लो-प्रेशर के कारण पूरी तरह से मानसून नहीं बन सका। इससे पूरी तरह से झूम कर वर्षा नहीं हो सकी। अब बार-बार बदल रही हवा की स्थिति से मानसून ने उत्तर प्रदेश से मुंह मोड़ लिया है। अब यूपी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावनाएं कम हो गई हैं। हालांकि बीच-बीच में बारिश की संभावनाएं बनी रहेंगी परंतु यह बारिश पूरी तरह से किसानों व शहरवासियों की आस पर खरा उतरने के लिए पूर्ण नहीं होगी। जिले में अब तक मात्र 107.7 मिमी. ही वर्षा हुई है। इससे धान की बैरन लगा चुके किसान परेशान हैं। बार-बार किसान बादलों के आने-जाने के क्रम को देख रहे हैं। अब किसानों ने अपने धान के खेतों में पानी भरना शुरू कर दिया है। किसान रमेश सिंह बताते हैं कि अब तक तीन बार धान के खेत में पानी भर चुके हैं। अगर वर्षा नहीं होती है तो सब बेकार हो जाएगा।
विज्ञापन


ये है मानसून टर्फ लाइन
मानसून टर्फ लाइन जिस स्थान पर बनती है, उसके आसपास के इलाकों में अच्छी बरसात होती है। मूल रूप से मानसून टर्फ लाइन बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से बनने वाले मानसून के प्रेशर से स्थान बदलती रहती है। अगर यूपी में क्लाइमेट में लो-प्रेशर नहीं बना होता तो यहां भी जुलाई माह में अच्छी बरसात हुई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 से 22 तक बारिश के आसार
एनडी यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20से 22 जुलाई तक बारिश की संभावनाएं बनी हुई है। इन तीन दिनों में अगर हवा ने ज्यादा उथल-पुथल नहीं मचाई तो अच्छा पानी बरस सकता है।


यूपी में बार-बार बदल रहे क्लाइमेट के चलते मानसून टर्फ लाइन वाराणसी, लखनऊ व बुंदेलखंड होते हुए मध्य प्रदेश पहुंच गई है। अभी तक सामान्य से 101 सेमी. कम वर्षा हुई है। 20 से 22 जुलाई तक बारिश की संभावनाएं हैं।- डॉ. अमरनाथ मिश्रा, मौसम वैज्ञानिक, एनडी यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed