{"_id":"5b48f3bd4f1c1b45748b4737","slug":"151531507645-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर को लेकर भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर को लेकर भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं रहे
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
राममंदिर को लेकर भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं रहे
अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, संजय गांधी से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राममंदिर निर्माण को लेकर भविष्यवाणियां करने वाले अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य शनिधाम पीठ अयोध्या के पीठाधीश्वर स्वामी हरिदयाल मिश्र का पीजीआई में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर रात निधन हो गया। वे 14 जनवरी से भर्ती थे। उनके निधन की सूचना पर संतों में शोक की लहर दौड़ गई।
सिरसा बिहार के मूल निवासी स्वामी हरिदयाल मिश्र 1991 में अयोध्या आए और नजरबाग में भगवान शनि का मंदिर स्थापित किया। जिसे शनिधाम पीठ के नाम से जाना जाता है। राममंदिर आंदोलन के भी वह गवाह रहे। रामजन्मभूमि मामले के पक्षकार महंत धर्मदास ने राममंदिर मामले की पैरोकारी के लिए स्वामी हरिदयाल मिश्र को अपना प्रतिनिधि भी नियुक्त किया था। इस अधिकार के तहत वह प्रत्येक पखवारे रविवार को रामजन्मभूमि अधिग्रहीत परिसर के निरीक्षण दिवस में भी शामिल होते रहे। उन्होंने राममंदिर को लेकर कई भविष्यवाणियां भी की थी। ज्योतिषीय आकलन के अनुसार यह दावा किया था कि वर्ष 2018 में राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके पीछे उन्होंने ग्रहों की अनुकूलता बताई थी। उनकी तमाम भविष्यवाणियां सही साबित होती रही हैं। जिसके चलते उनके भक्तों की संख्या में लगातार बढ़ती रही। दिल्ली, मुंबई, कानपुर, लखनऊ, असम समेत अन्य राज्यों से भक्त अयोध्या आकर शनिधाम पीठ में ज्योतिषाचार्य स्वामी हरिदयाल से अपनी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान लेते रहे।
स्वामी हरिदयाल के बड़े पुत्र जितिन मिश्र ने बताया कि स्वामी हरिदयाल मिश्र ने इंदिरा गांधी व संजय गांधी की मौत को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। जो सच साबित हुई। जिसको लेकर उन्हें सीबीआई जांच से भी गुजरना पड़ा था। उन्होंने 2017 में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। जो काफी चर्चा में रही। उन्होंने दावा किया था कि 15 वर्षों तक देश में मोदी का शासन रहेगा। साथ ही 2019 में मोदी सरकार और भी अच्छे परिणाम लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य के मझले पुत्र सचिन मिश्र व उनकी बहू ज्योत्सना मिश्रा बिहार में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन
सरयू तट पर किया गया अंतिम संस्कार
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य स्वामी हरिदयाल मिश्र का शुक्रवार अपराह्न सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र अधिवक्ता नितिन मिश्र ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। अयोध्या नरेश विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, मेयर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय, अयोध्या विधायक वेद गुप्ता, निर्वाणी अनी अखाड़ा के महंत धर्मदास, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महंज बृजमोहन दास, महंत बलरामदास, बबलू खान, शरद पाठक बाबा, नारायण मिश्र, विवेक मिश्र, सरदार चरनजीत सिंह, वंशीलाल यादव समेत अन्य ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।