{"_id":"5b479fae4f1c1b0c278b611a","slug":"151531420590-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
फैजाबाद। जिले में बुधवार देर रात हुई बारिश गुरुवार को पूरे दिन फुहार के रूप में जारी रही। इससे मौसम खुशनुमा हो गया है। जहां एक ओर उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिली, वहीं किसान भी काफी खुश हुए। जिले भर में औसतन 63 मिमी. बरसात दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
पिछले कुछ दिनों से बादलों की आंख मिचौली बुधवार देररात खत्म हुई। रात्रि करीब 12 बजे तेज बारिश शुरू हुई। करीब घंटे भर हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी से निजात मिली। कुमारगंज क्षेत्र में सर्वाधिक 50 मिमी. व जिले में औसतन 63 मिमी. बरसात दर्ज की गई। गुरुवार को दिन भर आसमान से हल्की फुहार गिरती रही। बारिश से एक ओर सूरज की तपिश से राहत मिली तो दूसरी ओर किसान भी खुश नजर आए। गुरुवार सुबह किसान खेतों में दिखाई पड़े। हालांकि किसान अभी और बारिश का इंतजार कर रहे हैं। फिर भी इन दिनों ग्रामीण इलाकों में धान की रोपाई तेज हो गई है। मौसम विभाग ने अभी और बरसात की आशंका जताई है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में बादल छाए रहने व हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।