{"_id":"5b463f984f1c1bbd248b5c06","slug":"151531330456-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थीपरक विभिन्न योजनाओं के लिए कराया जाएगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थीपरक विभिन्न योजनाओं के लिए कराया जाएगा सर्वे
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजनाओं के लिए 15 से कराया जाएगा सर्वे
फैजाबाद। गरीबों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिए जाने के लिए प्रदेश सरकार नए सिरे से सर्वे कराएगी। यह सर्वे 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई। यह जानकारी बुधवार को डीएम डॉ. अनिल कुमार और सीडीओ अक्षय त्रिपाठी ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार से योजनाओं का लाभ देने के लिए समाजार्थिक जनगणना 2011 में कराई गई थी। इसके बाद नए परिवार के साथ तमाम पात्र इसमें शामिल नहीं है। इसी के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने नए सिरे से लाभार्थीपरक योजनाओं मुख्यमंत्री आवास, अनाज योजना, उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के लिए सर्वे कराया जाएगा। यह सर्वेज्ञ 15 जुलाई से शुरू होगा। इसे 15 अगस्त तक पूरा कराकर सूची बनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में विभिन्न योजनाओं को एक साथ करके चारागाहों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मनरेगा के साथ ही राज्य वित्त से इनका निर्माण कराया जा रहा है। इसे ग्राम पंचायत की परिसंपत्ति के रूप में सृजित कराए जाने की कोशिश है। इससे लोगों को रोजगार मिलने के साथ कई अन्य लाभ होंगे। बताया कि चारागाहों के संचालन के लिए गांव में समिति बनाई जाएगी। इसमें छुट्टा जानवरों के रखे जाने के साथ फलदार वृक्षों और वर्मी कंपोस्ट तैयार कराए जाने की रणनीति है।