{"_id":"5b3d16174f1c1bb9248b490c","slug":"151530730007-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के लिए 82 महिलाओं ने लगाई दौड़, 65 हुईं पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के लिए 82 महिलाओं ने लगाई दौड़, 65 हुईं पास
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा के लिए 82 महिलाओं ने लगाई दौड़, 65 हुईं पास
फैजाबाद। पुलिस लाइंस के मैदान पर चल रही उप निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में बुधवार को महिला अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। दौड़ लगाने वाली 82 महिलाओं में 65 पास घोषित की गईं जबकि 17 फैल हो गईं। इस दौरान पांच महिला अभ्यर्थी दौड़ के दौरान बेसुध होकर गिर पड़ी। इनमें से चार को इलाज के बाद घर भेज दिया गया जबकि एक का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को 101 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया। इसमें 82 महिलाएं और 19 पुरुष शामिल रहे। 82 महिलाओं में 65 महिलाएं दौड़ लगाने में सफल रहीं जबकि 17 फेल हो गई। इन महिलाओं में पांच दौड़ के दौरान मैदान में गिर गई। इन्हें एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि एक का बेहोशी की हालत में इलाज चल रहा है। वहीं 19 पुरुषों में 14 पास और पांच फेल हो गए। बताया कि गुरुवार को 2 जुलाई को स्थगित हुई परीक्षा के अभ्यर्थियों के साथ शेष बचे हुए अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे।