फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामनगरी में हिंदु-मुस्लिम मिलकर करेगें गौ संरक्षण

रामनगरी में हिंदु-मुस्लिम मिलकर करेगें गौ संरक्षण

Tue, 19 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
रामनगरी में हिंदु-मुस्लिम मिलकर करेगें गौ संरक्षण
रामनगरी में हिंदु-मुस्लिम मिलकर करेंगे गौ संरक्षण
विज्ञापन

अयोध्या। सांप्रदायिक सद्भाव की नगरी अयोध्या में एक बार फिर आपसी प्रेम-सद्भाव की इमारत बुलंद होने जा रही है। अयोध्या के हिंदु-मुस्लिम अब एक साथ मिलकर गौवंश संरक्षण की भूमिका निभाने जा रहे हैं। इस पुण्य कार्य की अगुवाई निर्वाणी अनी के श्रीमहंत धर्मदास व इकबाल अंसारी मिलकर करेंगे। इस मुहिम में एक वृहद गौशाला स्थापित कर छुट्टा गोवंशों को शरण दी जाएगी जिनका सेवा, संरक्षण हिंदु-मुस्लिम एक साथ मिलकर करेंगे।

निर्वाणी अनी के श्रीमहंत धर्मदास ने बताया कि गौवंशों की रक्षा करना हमारा धर्म है। रामनगरी में बड़ी संख्या में छुट्टा जानवर विचरण करते हैं, आए दिन असमय काल का ग्रास भी बनते हैं। यही नहीं इनके चलते अक्सर दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। ऐसे में उनके संरक्षण की मुहिम शुरू करने की योजना बनी है। जिसमें हर वर्ग के लोग साथ चलने को राजी हैं। बताया कि शीघ्र ही अयोध्या में एक वृहद गौशाला स्थापित कर उसमें छुट्टा गोवंशों को शरण दी जाएगी। अयोध्या मामले के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि गौवंश सभी धर्मों के लिए पूजनीय हैं। दूध हर वर्ग के लोग पीते हैं, इसलिए इनका संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महंत धर्मदास के अभियान में मुस्लिम भाई भी पूर्ण सहयोग करेंगे। समाज सेविका गुलशन बिंदु ने भी गौ संरक्षण की मुहिम पर अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही गौशाला स्थापित कर छुट्टा गोवंशों के भोजन, प्रवास की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। इस मुहिम में महंत नंदराम दास, महंत हनुमान दास,विकास श्रीवास्तव, महंत सुखेदव दास सहित अन्य अपना योगदान देगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed