फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या-फैजाबाद प्राधिकरण बनाएगा श्रीराम टॉवर

अयोध्या-फैजाबाद प्राधिकरण बनाएगा श्रीराम टॉवर

Tue, 08 May 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या-फैजाबाद प्राधिकरण बनाएगा श्रीराम टॉवर
अयोध्या-फैजाबाद प्राधिकरण बनाएगा श्रीराम टॉवर
विज्ञापन

फैजाबाद। अयोध्या नगर निगम बनने के बाद शहर में भूमि की कमी से अब यहां भी बहुमंजिला अपार्टमेंट कल्चर की शुरूआत हो गई है। अवधपुरी और कौशलपुर फेज 2 के अपार्टमेंट की सफलता के बाद अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण एक बार फिर से श्रीराम टॉवर नाम से अपार्टमेंट बनाने जा रहा है। यह अपार्टमेंट एनएच 28 पर देवकाली स्थित साकेतपुरी के समीप बनेगा। छह मंजिला इमारत में 32 अपार्टमेंट होंगे। इसमें पार्किंग, फायर फाइटिंग, लिफ्ट व जनरेटर समेत नीचे अति आधुनिक ढंग से पार्क विकसित किया जाएगा। पूरे योजना की लागत 13 करोड़ रुपये आंकी गई है। हालांकि इसमें भूमि की कीमत नहीं जुटी है। भूमि का एरिया 2900 स्क्वायर मीटर निर्धारित है।
अयोध्या-फैजाबाद को नई सरकार के गठन के बाद नगर निगम घोषित कर दिया गया है। नगर निगम में विकास के लिए नया मास्टर प्लान न बनने से स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है। भूमि की उपलब्धता और विकास का पैमाना नगर पालिका जैसा ही है। इस कारण नई आबादी को बसने के लिए हाईवे की ओर भागना पड़ रहा है। एफडीए ने अभी कुछ दिन पहले नई अयोध्या नामक अपना प्रोजेक्ट हाईवे से सटा बनाया है। इसके बाद अब विकास प्राधिकरण का अपना दूसरा प्रोजेक्ट श्रीराम टॉवर के नाम से नया अपार्टमेंट बनाने जा रहा है। भूमि की कमी के चलते विकास प्राधिकरण ने देवकाली स्थित अपने साकेतपुरी आवासीय योजना में आपर्टमेंट बनाने की योजना बनाई है। छह मंजिला इमारत में 32 अपार्टमेंट होंगे। इसमें दो बीएचके व तीन बीएचके फ्लैट होंगे। 24 घंटे लाइट की सुविधा होगी। पावर कॉर्पोरेशन की बिजली कट जाने पर जनरेटर लोगों को बिजली मुहैया कराएंगे। साथ ही नीचे गाड़ियों के पार्किंग की सुविधा होगी। आधुनिक ढंग से पार्क भी विकसित किया जाएगा। मौजूदा समय में विकास प्राधिकरण ने बेसमेंट का कार्य पूर्ण कर लिया है। दिसंबर माह तक कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अपार्टमेंट पर इनकम टैक्स विभाग की निगाह
इनकम टैक्स विभाग भी श्रीराम टॉवर में अपना ऑफिस स्थापित करना चाह रहा है। मौजूदा समय में इनकम टैक्स विभाग का ऑफिस सिविल लाइंस में किराए के मकान में चल रहा है। इनकम टैक्स विभाग चाहता है कि उनका ऑफिस श्रीराम टॉवर में बन जाए और इसके साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों के रहने के लिए आवासीय अपार्टमेंट दे दिया जाए। हालांकि यह प्रस्ताव अभी फाइनल नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि पूरे अपार्टमेंट को ही इनकम टैक्स विभाग को दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के देवकाली साकेतपुरी आवासीय योजना में श्रीराम टॉवर नामक अपार्टमेंट बनाया जा रहा है। प्रथम फेज में ग्राउंड लेवल का कार्य शुरू हुआ है। दिसंबर माह तक आपर्टमेंट का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इनकम टैक्स विभाग की ओर से पूरे आपर्टमेंट को दिए जाने की बातचीत चल रही है। हालांकि यह अभी फाइनल नहीं हो पाया है।- मनोज कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता, अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed