{"_id":"5ae222434f1c1ba0098b69db","slug":"151524769347-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबजूनियर में आदर्श, जूनियर में विद्यामंदिर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबजूनियर में आदर्श, जूनियर में विद्यामंदिर चैंपियन
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सब जूनियर में आदर्श, जूनियर में विद्यामंदिर चैंपियन
फैजाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज के तत्वावधान में जिला सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय में किया गया। जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने किया। सब जूनियर वर्ग में एमपीएलएल आदर्श इंटर कॉलेज की टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। जूनियर वर्ग में विद्या मंदिर स्कूल की टीम ने राजकरण इंटर कॉलेज को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जिला सुब्रतो कप प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज और राजकरण इंटर कॉलेज के बीच खेले गए मुकाबले में राजकरण इंटर कॉलेज की टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। विजेता टीम मध्यांतर तक एक गोल से आगे थी। राजकरण की तरफ से प्रियांशू ने टीम के लिए मैच के 35वें और 66वें मिनट पर गोल किया।
अंडर-17 वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुन्नालाल मदन लाल विद्या मंदिर और आदर्श इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। विद्यामंदिर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आदर्श इंटर कॉलेज को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। विद्यामंदिर की तरफ से मैच के 66वें मिनट में अमित बागी और मैच के 75वें मिनट में शुभम ने गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया। फाइनल मैच में मुन्नालाल मदन लाल विद्या मंदिर स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गत विजेता राजकरण इंटर कॉलेज को शुभम के गोल के बदौलत 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में आदर्श इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आदर्श इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। एमपीएलएल आदर्श इंटर कॉलेज की तरफ से अमन गुप्ता और राम पाल सिंह ने एक-एक गोल किया। प्रतियोगिता की विजेता टीम 27 अप्रैल को सुल्तानपुर में आयोजित सब जूनियर मंडलीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस अवसर पर विजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक सिह, हरिकिशन सिंह और संजोग निर्णायक रहे।
मंडलीय सुब्रतो कप में प्रतिभाग पर संकट
फैजाबाद। सब जूनियर सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाल प्रतियोगिता 27 अप्रैल को सुल्तानपुर में आयोजित होनी है। बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता में आदर्श इंटर कॉलेज की टीम को मंडलीय टीम में प्रतिभाग करना है। टीम के सदस्यों की माने तो विद्यालय के प्रशिक्षक ने खिलाड़ियों को फोन नंबर प्राप्त कर उन्हें तैयार रहने को कहा है। टीम के कप्तान रामपाल की मानें तो उनके प्रशिक्षक ने कहा है कि अगर जिला क्रीड़ा कोष से टीम का व्यय और किट के लिए धन मिलेगा तो टीम प्रतिभाग करने जाएगी। विद्यालय के खेल अध्यापक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि संयोजक द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को आयोजन और टीम प्रतिभाग के लिए बजट प्रस्तुत किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से प्राप्त सूचना के अनुसार मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग पर निर्णय लिया जाएगा।
अंडर-16 क्रिकेट में बलरामपुर विजयी
फैजाबाद। डा. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्टस स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ फैजाबाद के संयोजन में अंडर-16 क्रिकेट चयन प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में सुल्तानपुर, फैजाबाद, बाराबंकी और बलरामपुर एक-एक मैच जीत अंक तालिका 3-3 अंकों के साथ बराबरी पर रही। गुरुवार को खेले गए अंतिम मुकाबले में बलरामपुर ने मेजबान फैजाबाद को एक विकेट से पराजित किया। अंडर 16 चयन ट्रायल प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए अंतिम मुकाबलेे में फैजाबाद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 148 रन बनाए। फैजाबाद की तरफ से सचिन यादव ने 65 रन की शानदार पारी खेली। बलरामपुर के रितेश पटेल ने सर्वाधिक दो विकेट लिया। 149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलरामपुर की टीम ने अकाश त्रिपाठी ने 31, गोविन्द ने 31 रन बनाए। फैजाबाद की तरफ से योगांक ने 3 विकेट लिया। मैच में यूपीसीए के अंपायर पैनल के अंपायर रितेष जैन, विजय प्रताप सिंह और अजय शर्मा स्कोरर रहे। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अखलाख अहमद, कोच उत्तम कुमार, दुर्गा श्रीवास्तव मौजूद रहे।
अंडर-19 क्रिकेट चयन 28 से
फैजाबाद। यूपीसीए की अंडर-19 राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए फैजाबाद जोन की टीम के चयन के लिए 28 अप्रैल से एक मई के बीच चयन ट्रायल क्रिकेट प्रतियोगिता डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीडा संस्थान स्पोर्टस स्टेडियम में होगी। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव उमेर अहमद ने दी है।