फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पड़ोसी ने की मासूम की हत्या, रेप की आशंका

पड़ोसी ने की मासूम की हत्या, रेप की आशंका

Wed, 25 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी ने की मासूम की हत्या, रेप की आशंका
पड़ोसी ने की मासूम की हत्या, रेप की आशंका
विज्ञापन

पूराबाजार (फैजाबाद)। महराजगंज थानाक्षेत्र के एक गांव से लापता तीन साल की मासूम का बुधवार सुबह गांव में ही एक पड़ोसी के घर के सामने बोरे में बंधा शव मिला। जांच में पड़ोसी किशोर पर मासूम की हत्या करने व उसकी मां व बड़े भाई पर शव को छिपाने में मदद करने की बात सामने आई है। पुलिस ने 16 वर्षीय किशोर समेत उसकी मां व बड़े भाई को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हत्या के साथ रेप की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम जांच को शव भेजा है। साथ ही मौके पर तनाव को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम तीन वर्षीय बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो परिवारीजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन स्थल से खोजबीन करने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी और पुलिस की एक टीम गांव में ही कैंप कर रही थी। इस बीच एसएसपी, विधायक समेत तमाम अधिकारी मौके पर लगातार दौरे करके मासूम को सकुशल लाने का दिलासा देते रहे। मगर, बुधवार सुबह लगभग 8 बजे बालिका के आवास से लगभग 100 मीटर दूरी पर स्थित पड़ोसी के घर के सामने रखी बोरी से दुर्गंध की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना कैंप कर रहे पुलिसकर्मियों को दी। पुलिस ने बोरी खोल कर देखा तो उसमें बालिका की लाश पाई गई। पुलिस के मुताबिक शव पूरी तरह से सड़ चुका था व कीड़े भी पड़ गए थे। डॉग स्क्वॉयड की मदद से पुलिस ने छानबीन शुरू की। पड़ोसी के घर के अंदर छानबीन करने पर छत पर लिपाई करके मामले को छिपाने के निशान मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने पड़ोसी के एक 16 वर्षीय किशोर व उसके मां समेत बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर से पूछताछ में सामने आया कि उसने बच्ची को लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ गंदी हरकत करना चाहा। बच्ची के घर पर बताने के भय से किशोर ने उसकी हत्या कर दी। बाद में किशोर की मां व भाई को जानकारी हुई तो उन्होंने शव को बोरे में भरकर छत पर रख दिया और शव से दुर्गंध आने पर बुधवार सुबह बोरे को नीचे रखी बालू की बोरियों के बीच फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर रेप और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। घटना के बाद मौके पर व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम सिंह, तहसीलदार सदर मनोज सिंह भी पहुंच गए। गांव में कई थानों की फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रेप की आशंका को देखते हुए पोस्टमार्टम करने वाली टीम से रेप की भी जांच करने का आग्रह किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद हत्या, रेप की सही स्थितियों का खुलासा होगा। जिस पड़ोसी के घर के सामने शव पाया गया है, उसके घर के अंदर जांच की गई तो छत पर लिपाई करने के निशान थे और छत व घर में शव से निकले कीड़े भी रेंगते पाए गए। जिस पर आरोपी किशोर समेत उसकी मां व बड़े भाई को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी किशोर ने घटना करना स्वीकार किया है, जिसमें उसकी मां और भाई ने भी सहयोग किया है। परिवारीजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।- संजय कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed