फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   197 करोड़ के निवेश का एमओयू साइन

197 करोड़ के निवेश का एमओयू साइन

Fri, 23 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
197 करोड़ के निवेश का एमओयू साइन
जिले में 197 करोड़ से लगेंगे उद्योग
विज्ञापन

फैजाबाद। लखनऊ में दो दिन चले यूपी इन्वेस्टर्स समिट में जिले के लिए कुल 197.14 करोड़ रुपये से उद्योग स्थापित करने के लिए उद्यमियों ने एमओयू (मेेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें करीब 400 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव है। एमओयू साइन करने वालों में सभी आठ उद्यमी जिले से जुड़े हैं। यहां पहले ही उनकी इंडस्ट्री है। उद्यमियों का कहना है कि देश के बड़े उद्योगपतियों ने भी जिले में इंडस्ट्री लगाने में रुचि दिखाई है। कौन किस क्षेत्र में उतरेगा, इसका ब्योरा बाद में सामने आएगा।

यूपी इन्वेस्टर्स समिट में आए देश के जाने-माने उद्यमियों से यहां पर्यटन, जल परिवहन, फल संरक्षण, कृषि व स्टोरेज के क्षेत्र में बड़े निवेश की संभावनाएं सर्वाधिक हैं। समिट से जिले के औद्योगिक ढांचे में विस्तार की शुरूआत हो गई है। उपायुक्त उद्योग आर सिंह ने बताया कि फैजाबाद जिले में आठ उद्यमियों ने कुल 197 करोड़ 14 लाख निवेश करने का एमओयू साइन किए हैं। इसमें उद्यमी सुरेंद्र प्रताप सिंह प्लाइवुड इंडस्ट्री के क्षेत्र में दो करोड़ का निवेश करेंगे। इससे 50 लोगों को रोजगार मिलेगा यह इंडस्ट्री इसी साल पूरी होगी। प्रगति इंडस्ट्रीज ममरेज नगर रूदौली की ओर से भी प्लाइवुड के क्षेत्र में जिले में 16 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसमें 30 लोगों को रोजगार मिलेगा। वर्ष 2018 में ही यह उद्योग भी पूरा हो जाएगा। यश पेपर मिल लिमिटेड की ओर से टेबल वेयर इंडस्ट्री के क्षेत्र में 73 करोड़ 44 लाख और 54 करोड़ के दो एमओयू साइन किए गए हैं। दोनों इंडस्ट्री अगले साल पूरी हो जाएंगी। इसमें 170 लोगों को रोजगार मिलेगा। अयोध्या दर्शन वाटर पार्क रिजार्ट्स की ओर से भी 38 करोड़ का एमओयू साइन किया गया है। इसमें 12 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह रिजार्ट्स अगले साल पूरा हो जाएगा। महादेव फांउडेशन शाहगंज फैजाबाद एग्रो के क्षेत्र में 01 करोड़ 20 लाख का निवेश करेगा। इसमें 10 लोगों को रोजगार मिलेगा। भगवती वीनियर फतेहपुरसरैया की ओर प्लाइवुड इंडस्ट्री के क्षेत्र में 10 करोड़ के निवेश का एमओयू साइन किया गया है। इसमें 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। त्रिभुवन इंजीनियरिंग बीकापुर की ओर से फेब्रीकेशन के क्षेत्र में ढाई करोड़ के निवेश का एमओयू साइन किया गया है, जिसमें 20 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed