फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   युवा शक्ति से मिली देश को आजादी-उपेंद्र तिवारी

युवा शक्ति से मिली देश को आजादी-उपेंद्र तिवारी

Thu, 18 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
युवा शक्ति से मिली देश को आजादी-उपेंद्र तिवारी
युवा शक्ति से मिली देश को आजादी
विज्ञापन

फैजाबाद। युवा शक्ति से ही देश को आजादी मिली है। हर हाल में दृृढ़ इच्छा शक्ति की चाहत हमें बनाए रखनी होगी, तभी हम जीवन के लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। यह बातें बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती समारोह पर युवा नेतृृत्व एवं विकास विषय पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने कही।
उन्होंने कहा कि, मानव होने के नाते हमें दो कदम आगे बढ़कर शत्रु की भी मदद करनी चाहिए। इस कारण स्वामी विवेकानंद का जीवन हमारे लिए सदैव ऊर्जा का स्रोत बना रहेगा। विवेकानंद का जीवन सदैव स्वाभिमान, समर्पण और सहयोग के लिए जाना गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गांधी पीस फाउंडेशन नई दिल्ली के डॉ. एसएन सुब्बाराव ने कहा कि, स्वामी विवेकानंद का प्रमुख उद्देश्य देश के चरित्र का निर्माण करना है और उसके लिए युवा पीढ़ी का समर्थन बहुत आवश्यक है। इसी क्रम में उन्होंने युवाओं को क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेते हुए ‘एक नारा देश हमारा, प्यारा हिंदुस्तान, दुनिया में बेजोड़ अनोखा भारत वर्ष महान’ से उन्होंने युवाओं में ऊर्जा का संचार किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि, देश को आजादी के मूल उद्देश्य में युवा शक्ति ही है। इसी युवा शक्ति ने स्वामी विवेकानंद जैसे युवक को जन्म दिया। जिसने विश्व पटल पर भारत की क्षमता को सिद्ध कर दिया। स्वामीजी ने विश्व का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि 1893 के शिकागो के विश्वधर्म सम्मेलन में उन्होंने समूचे विश्व को एकजुटता में पिरोने का जो संदेश दिया। वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर भारत को काश्मीर से कन्याकुमारी तक बताते हैं, लेकिन भारत तो अंडमान निकोबार तक है, जहां वास्तविक भारत की तस्वीर दिखाई पड़ती है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, डॉ. विनय कुमार मिश्र, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. समीर सिन्हा, मुख्य नियंता प्रो. आरएन राय, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. एसके रायजादा, डॉ. एसएस मिश्रा, डॉ. शैलेंद्र वर्मा, डॉ. अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed