{"_id":"59690ab24f1c1bbc448b4718","slug":"151500056242-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को गोली मारने का आरोपी कस्टडी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन को गोली मारने का आरोपी कस्टडी रिमांड पर
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्समैन को गोली मारने का आरोपी कस्टडी रिमांड पर
फैजाबाद। सेल्समैन को गोली मारने के आरोपी को तमंचा बरामद करने के लिए पुलिस को आठ घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिया गया है। 15 जुलाई को पुलिस उसे जेल से कस्टडी रिमांड पर लेकर बरामदगी के लिए पूछताछ करेगी। यह आदेश एसीजेएम रवीश कुमार अत्री की कोर्ट से शुक्रवार को हुआ।
बीते 30 जून को जाना बाजार थाना हैदरगंज में अंग्रेजी शराब की दुकान पर पैसे के लेनदेन के विवाद में सेल्समैन को गोली मार दी गई थी। इसकी रिपोर्ट ठेके के मालिक धंजूलाल निवासी चरावां थाना तारून ने शैलेश वर्मा निवासी बसंती का पुरवा, भीमवर्मा मानका पुरवा सोनू वर्मा निवासी मयंदीपुर थाना हैदरगंज, के खिलाफ लिखाई थी।
मामले में सोनू और भीम ने कोर्ट में सरेंडर करके जेल की राह पकड़ ली थी। सोनू ने जेल में विवेचक को बयान दिया था कि जिस तमंचे से उसने फायर करके सेल्समैन को घायल किया था, उसे उसने मोती पुरवा मोड़ के पास पुलिया के बगल झाड़ी में छिपा दिया है।
विज्ञापन
इसी बयान के आधार पर विवेचक ने आरोपी सोनू को पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अर्जी मंजूर करते हुए 15 जुलाई को सुबह 10 से शाम छह बजे तक रिमांड पर देने का आदेश दिया।