फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राम पैड़ी की धारा होगी अविरल

राम पैड़ी की धारा होगी अविरल

Tue, 13 Jun 2017 02:35 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
राम पैड़ी की धारा होगी अविरल
राम पैड़ी में भी प्रवाहित होगी अविरल सरयू : धर्मपाल
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री बोले- नौ करोड़ 35 लाख का बना है प्रोजेक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। अयोध्या पहुंचे सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार देर शाम राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हरि की पैड़ी की भांति राम की पैड़ी में भी अविरल सरयू का पानी प्रवाहित होगा। पैड़ी में सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं फव्वारों का संचालन भी होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे यहां भेजा है। बताया कि नौ करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि सरयू नदी की धारा घाटों से होकर निरंतर प्रवाहित होती रहे। कहा कि अब सरयू में किसी भी कल कारखाने का प्रदूषित पानी नहीं गिरेगा। केन्द्र सरकार द्वारा पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण के लिए धन दिया गया था, इसका कहां प्रयोग हुआ, जांच कराई जायेगी। मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वहां कांग्रेस किसानों को भड़का रही है। भाजपा सरकार किसानों को उनके खेत तक पानी देने का कार्य करेगी। इससे पूर्व सिंचाई मंत्री ने रामलला, कनक भवन व हनुमानगढ़ी में माथा भी टेका। वह मणिरामदास की छावनी भी गये और महंत नृत्यगोपाल दास से आशीर्वाद लिया। इस दौरान अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्र, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, परमानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed