फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   151 Chunri were offered to Sarayu

मां सरयू को अर्पित की गईं 151 चुनरियां

Sat, 12 Nov 2016 11:04 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 12 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
151 Chunri were offered to Sarayu
अयोध्या-शनिवार को बड़ा भक्तमाल के महोत्सव के तहत सरयू पुल से मां सरयू को चुनरी अर्पित करते संत-धर्माचार्य व भक्त। - फोटो : अमर उजाला
श्री बड़ा भक्तमाल जी की छावनी के तत्वावधान में आयोजित ज में शनिवार को गाजे-बाजे व हनुमानगढ़ी निर्वाणी अखाड़े के दो निशान, चार छड़ी, चार मोती की माला एवं रामानंद खाकी व रामानंद संतोषी अखाड़ा का एक-एक निशान के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


सरयू तट पर मां सरयू का सवा मन दूध से अभिषेक व पूजन किया गया। संत-धर्माचार्य व श्रद्धालु भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सरयू पुल के एक छोर से दूसरे छोर पर पहुंच मां सरयू को 151 चुनरियां अर्पित कीं। 
विज्ञापन


शोभायात्रा व चुनरी अर्पण महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए गोरक्ष पीठाधीश्वर सांसद महंत आदित्यनाथ ने कार्यक्रम व मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरयू मां की पूजा हो रही है। सरयू मां चाहेंगी तो श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर का जल्द निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजार व पांच सौ के नोटों का चलन बंद करने व कालेधन पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह बहुत अच्छी पहल है। आने वाले समय में आतंकवाद, अलगाववाद से निजात मिलेगी। लोगों के पास रखा काला धन भी बेकार जाएगा।

कहा कि आतंकवाद पर अंकुश लगना शुरू हो गया है, जिसका जीता जागता उदाहरण कश्मीर में दिखने लगा है। अब पत्थरबाजी की घटनाएं कम हो गई हैं। योगी ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में जो चुनाव होने वाले हैं। उसमें भाजपा की छवि अच्छी हुई है।

मंदिर के महंत अवधेश दास ने बताया कि महोत्सव के तहत श्री ठाकुर जी का छप्पन भोग फूल बंगला भंडारा आयोजित किया गया। श्री भक्तमाल जी की कथा का प्रवचन महामंडलेश्वर कृष्ण बिहारी दास के मुखारविंद से हो रही है।


शोभायात्रा व महोत्सव में बड़ा भक्तमाल के महंत कौशल किशोर दास, महंत अवधेश कुमार दास, महंत जन्मेजय शरण, स्वामी राघवाचार्य, नागा हरिदास, रवींद्र दास, कृष्ण बिहारी दास, महंत सुरेश दास, महंत सुशील दास, महंत रमाकांत दास, महंत मनमोहन दास, महंत प्रयाग दास, महंत नागा रामलखन दास समेत संत-धर्माचार्य व श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed