फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   150 students making rangoli in the shape of Ram Mandir

राम मंदिर के आकार की रंगोली बना रहे 150 विद्यार्थी

Fri, 21 Oct 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
150 students making rangoli in the shape of Ram Mandir
अयोध्या। राम की पैड़ी पर मुख्य मंच के सामने घाट नंबर-10 पर करीब पांच हजार स्क्वॉयर फुट में आलेखन व स्केचिंग का काम भी शुक्रवार को शुरू हो गया। फाइन आर्ट्स के करीब 150 विद्यार्थी रंगोली से श्रीराम मंदिर का स्वरूप बना रहे हैं। ऐसे फूल की पंखुड़ियों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही भगवान श्रीराम समेत चारों भाइयों के बाल स्वरूप की आकर्षक मूर्तियों को भी इसमें सजाया जाएगा।
विज्ञापन

इस भव्य रंगोली में भी करीब 20 हजार दीप जलेंगे तो ये राम मंदिर की आभा देखते ही बनेगी। फाइन आर्ट्स विभाग की वरिष्ठ आचार्य डॉ. सरिता द्विवेदी ने बताया कि छात्र-छात्राओं द्वारा डिजाइनर रंगोली के नौ ब्लाकों को तैयार किया जा रहा है। जिसमें 100 किलोग्राम फूल की पंखुड़ियों से आकर्षक रंगोली चित्रित की जाएगी। बताया कि मंदिर का भव्य स्वरूप एवं रामकथा आधारित थ्रीडी प्रभाव की अलंकृत रंगोली निश्चित रूप से सभी को आकर्षित करेगी।
विज्ञापन

पहली बार दीपोत्सव समारोह में सहयोग दे रहीं फाइन आर्ट्स की छात्रा वैष्णवी बहुत उत्साहित हैं। लगातार छह घंटे काम करने के बाद भी उन्हें भूख प्यास का एहसास भी न हुआ। कहा कि दीपोत्सव को लेकर हम सभी में बहुत उत्साह है। छात्रा हुमा कहतीं हैं कि दीपोत्सव जैसे समारोह में भाग लेकर हमें गर्व की अनुभूति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हम सभी ने सुबह सात बजे ही घाट पर पहुंचकर कार्य शुरू कर दिया। दोपहर दो बजे तक ये कार्य लगभग पूरा हो गया। अब इस पर आलेखन किया जाएगा। प्रज्ञा ने कहा कि स्केचिंग के बाद हम रंगोली के लिए आलेखन कर रहे हैं। अविवि का सिर गर्व से ऊंचा करने में कोई कसर नहीं छोडे़ंगे। सोनाली अग्रहरि ने बताया कि स्केचिंग के बाद आलेखन, फिर उसे फूलों की पंखुड़ियों से सजाकर रंगोली बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed