फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   15 thousand candidates will today at 22 examination centers

15 हजार परीक्षार्थी 22 केंद्रों पर आज देंगे टीईटी

Mon, 01 Feb 2016 11:57 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिले के 22 केंद्रों पर मंगलवार को दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। आठ केंद्रों पर दो पालियों में और 14 केंद्रों पर एक पाली में परीक्षा होगी। इसमें 15481 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली में अपराह्न  2:30 से शाम 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन


परीक्षा को सुचारु रूप से सुव्यस्थित, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त 22 मजिस्ट्रेट व 22 पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए चार सचल दल बनाया गया है। 22 मजिस्ट्रेट/पर्यवेक्षक को आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गई है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर परिधि में भीड़ एकत्र नहीं होगी तथा फैक्स, फोटोकॉपी व मोबाइल की दुकानें नहीं खुलेंगी। कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक डिवाइस बैग आदि नहीं ले जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र के अंदर अथवा बाहर वाहन स्टैंड और क्लॉक रूम की व्यवस्था रहेंगी, जहां अभ्यर्थी अपने बैग, मोबाइल आदि को सुरक्षित रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed