फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या को आज मिलेगी 3799 करोड़ की सौगात

अयोध्या को आज मिलेगी 3799 करोड़ की सौगात

Fri, 08 Feb 2019 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या को आज मिलेगी 3799 करोड़ की सौगात
अयोध्या को आज मिलेगी 3799 करोड़ की सौगात
विज्ञापन

अयोध्या। केंद्रीय परिवहन व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को कुल 3799 करोड़ की पांच बड़ी परियोजनाओं की यहां जीआईसी मैदान में दोपहर में आधारशिला रखेंगे।

इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। पहले सरयू बैराज के शिलान्यास का भी कार्यक्रम था, लेकिन ऐन वक्त पर रद्द हो गया है। मंत्री के दौरे को लेकर बृहस्पतिवार को सांसद लल्लू सिंह समेत भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि समारोह के दौरान तीन हजार करोड़ की लागत से 275 किलोमीटर लंबे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, 2168 करोड़ की लागत से 56 किलोमीटर अयोध्या रिंग रोड, 1081 करोड़ की लागत से अयोध्या-काशी मार्ग, तीन हजार करोड़ से राम वन गमन मार्ग, 55 करोड़ से अयोध्या बाईपास के सौंदर्यीकरण की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परियोजनाओं के अस्तित्व में आने से अयोध्या में पर्यटन का विकास होगा। निरीक्षण के दौरान राधेश्याम त्यागी, दिवाकर सिंह, रणधीर सिंह, अखंड प्रताप सिंह, पिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।

यह है परियोजनाएं:
लखनऊ-अयोध्या मार्ग के अयोध्या क्षेत्र का सौंदर्यीकरण 55 करोड़
अयोध्या-अकबरपुर खंड का फोर लेन सड़क निर्माण 1081 करोड़
चार लेन अयोध्या रिंग रोड का निर्माण 1289 करोड़
रामवनगमन मार्ग मोहनगंज से श्रृंगवेरपुर खंड का निर्माण 478 करोड़
84 कोसी परिक्रमा मार्ग के बीकापुर-रुदौली-मूर्तिहनघाट तक का निर्माण 896 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed