{"_id":"5b463f9c4f1c1bbf248b5e2b","slug":"141531330460-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार मुस्लिम सरयू जल से वजू कर करेंगे अमन चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार मुस्लिम सरयू जल से वजू कर करेंगे अमन चैन की दुआ
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम आज करेंगे अमन-चैन की दुआ
अयोध्या। मुस्लिम मंच से जुड़े आलिम व समाजसेवी गुरुवार अपराह्न तीन बजे सरयू तट पर एकत्र होंगे और मुल्क में अमन-चैन और रामजन्मभूमि मामले के समाधान के लिए सरयू जल से वजू कर दुआ करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक मुरारी दास ने बताया कि आयोजन ऐतिहासिक होगा और धर्मनगरी अयोध्या में सांप्रदायिक सद्भाव की खुशबू बिखरेगी। बताया कि नौगजी दरगाह पर सौहार्द सम्मेलन भी होगा, जिसमें सनातन धर्मी संत व मजहबी कायद, सोशल वर्कर सौहार्द का संदेश देंगे।