फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   विवि के न्यू कैंपस में 30 करोड़ से बनेगा संग्रहालय

विवि के न्यू कैंपस में 30 करोड़ से बनेगा संग्रहालय

Fri, 06 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
विवि के न्यू कैंपस में 30 करोड़ से बनेगा संग्रहालय
अवध विवि के न्यू कैंपस में बनेगा संग्रहालय
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने अपने न्यू कैंपस में 30 करोड़ रुपये की लागत से संग्रहालय बनाने का निर्णय लिया है। इसका प्रस्ताव विश्वविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को भेजा जा रहा है। संग्रहालय तीन मंजिला इमारत में स्थापित होगा। इसमें डिजिटल व फिजिकल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। साथ ही फैजाबाद व अयोध्या में जन्मे महापुरुषों के जीवन चक्र पर आधारित आर्ट गैलरी की भी स्थापना किए जाने प्रस्ताव है। इसके अलावा 500 लोगों के बैठने के लिए ऑडिटोरियम व तीन हाईटेक व्याख्यान कक्ष बनाए जाएंगे।
अयोध्या में रामकथा संग्रहालय एक मात्र म्यूजिम है। यह 10 वर्षों से निर्माणाधीन ही है। हालांकि यह मौजूदा समय में खोल अवश्य दिया गया है, लेकिन यह अपनी आभा को पूर्ण रूप से अभी तक पा नहीं सका है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने अयोध्या के पर्यटकों को लुभाने के लिए अपने न्यू कैंपस में एक संग्रहालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसमें रामायण, महर्षि तुलसीदास व प्रसिद्ध हिंदी विद्वान जगन्नाथ रत्नाकर, प्रसिद्ध विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया व जैन धर्म के प्रर्वतक ऋषभदेव के नाम पर गैलरियां स्थापित की जाएंगी। इसमें महापुरुषों के जीवन चक्र पर आधारित आर्ट का चित्रण व इनसे संबंधित सामग्रियां उपलब्ध होंगी। इसके अलावा छात्र हित को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी फिजिकल व डिजिटल लाइब्रेरी भी स्थापित की जाएगी। इसमें साहित्य व साइंस से संबंधित पुस्तकों के अलावा दुर्लभ शोध पत्र को छात्र व पर्यटक देख व पढ़ सकेंगे। पूरा संग्रहालय तीन मंजिला बिल्डिंग में न्यू कैंपस के प्रस्तावित स्टेडियम के बगल में बनेगा। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों के लिए एक बड़ा ऑडिटोरियम व तीन तीन बड़े व्याख्यान कक्ष भी बनेेंगे। इसमें कक्षाओं के संचालन के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पूरे कार्य का प्रस्ताव विश्वविद्यालय प्रशासन बनाकर राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को भेजा है। प्रशासन को जल्द धन आवंटन की उम्मीद है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में पर्यटन व छात्रों हितों के मद्देनजर 30 करोड़ रुपये की लागत से संग्रहालय स्थापित किया जाना है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। धन आवंटन के बाद शीघ्र ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - डॉ. एसएन शुक्ल, कुलसचिव अवध विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ भवन का भूमि पूजन आज
अवध विश्वविद्यालय के मेन कैंपस में 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संघ भवन का भूमि पूजन शुक्रवार को होगा। यह पुराने कैंपस में स्टैंड के पास बनेगा। संघ अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह ने बताया है कि पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान व अध्यक्ष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed