फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बोलेरो-बाइक की टक्कर में मां-बेटे की मौत, 7 घायल

बोलेरो-बाइक की टक्कर में मां-बेटे की मौत, 7 घायल

Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो-बाइक की टक्कर में मां-बेटे की मौत, 7 घायल
बोलेरो-बाइक की टक्कर में मां-बेटे की मौत, 7 घायल
विज्ञापन

बीकापुर (फैजाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार में फैजाबाद-इलाहाबाद हाई-वे पर शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बाइक और बोलेरो की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद बोलेरो भी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, इससे उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बीकापुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद नाराज लोगों ने हाई-वे पर जाम लगा दिया।

पावर कॉर्पोरेशन में भिनगा श्रावस्ती में एसडीओ के पद पर तैनात वाराणसी निवासी विजय कुमार की बोलेरो जीप से उनकी मां, पत्नी समेत दो बच्चे भिनगा जा रहे थे। बोलेरो चालक राजेश चला रहा था। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार पहुंचने पर बोलेरो व एक बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे के बाद बोलेरो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। वहीं पेड़ से टकराने के दौरान एक और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार मां दुर्गेशा देवी (50) व बेटा नितिन (25) निवासी तोरो माफी कोतवाली बीकापुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बोलरो सवार चालक राजेश कुमार (37), निवासी भिनगा श्रावस्ती, शांति देवी (51), पत्नी फूलचंद, रामआसरे (30), रजनी (30), पत्नी विजय कुमार, आशी (3) पुत्री विजय कुमार, पीहू (4) पुत्री विजय कुमार सभी निवासी चकरी छतरपुर शिवपुर वाराणसी समेत एक और बाइक सवार प्रेमचंद (24) पुत्र गंगाराम निवासी जानकीपुर बीकापुर घायल हो गए। पुलिस सभी घायलों को सीएचसी बीकापुर ले गई, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने के कारण चालक राजेश व बाइक सवार प्रेमचंद को लखनऊ रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित चौरे बाजार के लोगों ने बाजार में हंगामा किया और कुछ देर तक हाई-वे जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ रुचि गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज, चौकी प्रभारी चौरे बाजार फिरतू यादव ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, दुर्घटना करने वाले वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed