फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शहर के अंडरपास कराएंगे रामनगरी में पहुंचने का अहसास

शहर के अंडरपास कराएंगे रामनगरी में पहुंचने का अहसास

Wed, 25 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
शहर के अंडरपास कराएंगे रामनगरी में पहुंचने का अहसास
4.83 करोड़ से संवारे जाएंगे पांचों अंडरपास
विज्ञापन

फैजाबाद। आप भगवान राम की नगरी में हैं। लोगों का इसका एहसास शहर में इंट्री के साथ होगा। इसकी तैयारी नगर निगम अयोध्या ने शुरू कर दी है। 4.83 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सभी पांच अंडरपासों के हेड पर रामायण की चौपाईयां अंकित की जाएंगी। पिलरों पर शहीदों व महात्माओं के चित्रों को उकेरा जाएगा। साथ ही खाली पड़े स्थानों पर पार्क व यात्रियों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी।
अयोध्या नगर निगम में इंट्री करने के लिए हाईवे के पांच अंडरपास से होकर आया जा सकता है। इसमें सहादतगंज, नाका, नाका चुंगी, देवकाली व अयोध्या अंडरपास शामिल हैं। नगर निगम ने हाईवे बनाने वाली कार्यदायी संस्था एनएचएआई से पांचों अंडरपासों का सौंदर्यीकरण करने का प्रस्ताव दिया था। कार्यदायी संस्था की ओर से अनुमति मिलने पर पांचों अंडरपासों का संवारे जाने की योजना बनाई है। इन अंडरपासों को आधुनिक ढंग से विकसित किया जाएगा। सौंदर्यीकरण की थीम रामनगरी पर आधारित होगी। अंडरपासों के हेड को नए व आकर्षक कलरों से सुसज्जित किया जाएगा। साथ ही अंडरपासों के हेड पर रामायाण की चुनिंदा चौपाईयां लिखी जाएंगी। अंडरपासों के नीचे खाली पड़ी भूमि पर पार्क विकसित किए जाएंगे। इनमें फूल व पत्तियां लगाई जाएंगी। यात्रियों के बैठने के लिए बेंच व वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग पब्लिक शौचालयों का भी निर्माण किया जाएगा। सभी अंडरपासों को लाइटिंग बेस के आधार पर सप्तरंगी लाइटों से जगमग किया जाएगा व लाइटिंग फौव्वारे भी लगाए जाएंगे। साथ ही पूरे अंडरपास क्षेत्र को स्टील की रेलिंगों से कवर किया जाएगा।
विज्ञापन


अंडरपास सौंदर्यीकरण में खर्च होने वाली राशि (लाख रुपये में)
इलाहाबाद 102.63
रायबरेली 85.42
सहादतगंज 75.99
अयोध्या 102.54
आजमगढ़ 116.82
कुल राशि 483.42

एनएचएआई से स्वीकृति के बाद नगर निगम ने अयोध्या के अंदर आने वाले सभी पांचों अंडरपासों को सजाने-संवारे जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सभी अंडरपासों को विकसित करने में 4.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाने है। शासन की ओर से बजट का अलॉट होते ही योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा।- एमपी सिंह, नगर आयुक्त, अयोध्या नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed