{"_id":"5aa2d74f4f1c1bb9758b488b","slug":"141520621391-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मानचित्र स्वीकृति के भवनों को चिंह्ति करने को सात टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मानचित्र स्वीकृति के भवनों को चिंह्ति करने को सात टीमें गठित
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सात टीमें चिह्नित करेंगी बिना नक्शा पास कराए बने भवन
फैजाबाद। अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बगैर नक्शा पास कराए गए भवनों को चिह्नित करने के लिए सेक्टरवार सात टीमें गठित की हैं। इनमेें मजिस्ट्रेट के साथ ही एक सहायक अभियंता, दो अवर अभियंता, लिपिक, ट्रेसर और चपरासी को शामिल किया गया है। यह टीमें निर्धारित तिथियों पर स्थलीय सर्वे करेंगी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगी। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष/जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने टीमों का गठन की सूची जारी कर दी है। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीमें 12 मार्च से भ्रमण पर निकलेंगी। इसके लिए तिथियां तय कर दी गई है। सेक्टर एक में 12 से 14 मार्च, सेक्टर दो में 22 से 24 मार्च, सेक्टर तीन में 27 से 29 मार्च, सेक्टर चार में 30 व 31 मार्च, सेक्टर पांच, छह और सात में 02 से 04 अप्रैल के बीच टीमें सभी प्रकृति के भवनों आवासीय या वाणिज्यिक का चिंहकन किया जाएगा। जिनके द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कर लिया गया है। प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मनोज मिश्र ने बताया कि उपाध्यक्ष के स्तर से टीमों की सूची जारी कर दी गई है। निर्धारित तिथि से सर्वे का काम शुरू कर दिया जाएगा।