फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चुनौतियों का महिलाएं प्रभावी ढंग से करें सामना: मनोरमा

चुनौतियों का महिलाएं प्रभावी ढंग से करें सामना: मनोरमा

Fri, 09 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
चुनौतियों का महिलाएं प्रभावी ढंग से करें सामना: मनोरमा
महिलाएं चुनौतियों का करें सामना : मनोरमा
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चार दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक मनोरमा सिंह ने कहा कि व्यक्ति जीवन में अपने अनुभव से सीखता है। समाज में महिलाओं का सर्वांगीण विकास न होने के पीछे सिर्फ पुरुष समाज ही नहीं महिलाएं स्वयं भी जिम्मेदार है। समाज के बीच समान रूप से महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से यथोचित स्थान दिए जाने की आवश्यकता है। महिलाएं भी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि समाज में महिलाओं की वजह से ही हमारा अस्तित्व है। पुरुष और स्त्री वर्ग समाज का अभिन्न अंग है। इसका विच्छेदन समाज के हित में बिल्कुल नहीं है। कहा कि सम्मान का अधिकार समाज में लैंगिक कभी नहीं था इसका आधार ज्ञान था। आज इस तकनीकी युग में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार से समाज तक बेहद जागरूक होने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि डीएलएस ए रश्मी सिंह ने कहा समाज की एक पक्षीय सोच ने ही महिलाओं की स्थिति को खराब किया इसके लिए किसी व्यक्ति विशेष को जिम्मेदार न ठहराकर सम्पूर्ण रूप से वैचारिक सुधार की आवश्यकता है। कार्यक्रम को सीओ नगर रुचि गुप्ता व प्रशिक्षक ड्रैगन अकादमी मार्शल आर्ट लखनऊ जेपी त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। संचालन सूक्ष्म जीव विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. फारूख जमाल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनसीसी की छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed