फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या के मोहबरा बाईपास पर बनेगा अंडरपास

अयोध्या के मोहबरा बाईपास पर बनेगा अंडरपास

Fri, 26 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या के मोहबरा बाईपास पर बनेगा अंडरपास
सहादतगंज से अयोध्या तक बनेगी सर्विसलेन
विज्ञापन

अयोध्या। सड़क परिवहन मंत्रालय से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर सहादतगंज से अयोध्या तक दोनों तरफ सर्विस लेन, ड्रेन तथा मोहबरा बाईपास पर अंडर पास का शिलान्यास सांसद लल्लू सिंह ने किया। परियोजना की लागत 45 करोड़ रुपये आयी है। शिलान्यास के बाद मोहबरा बाईपास पर समारोह का आयोजन किया गया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सहादत गंज से अयोध्या तक स्थानीय जनता की मांग को देखते हुए कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिसमें 6310 मीटर लंबा नाला, सहादतगंज से अयोध्या तक विभिन्न स्थानों पर 2150 मीटर सर्विस लेन, सहादतगंज लखनऊ मोड़ का चौड़ीकरण तथा मुहबरा अंडरपास का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार तैयार है। हवाई अड्डा जब शुरू हो जायेगा तो पयर्टन के माध्यम से अयोध्या और विकसित होगी। अध्यक्षता कर रहे विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है विकास तेजी से हो रहा है। अयोध्या के पौराणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक स्वरूप को विकसित करने का हर स्तर पर प्रयास सांसद व महापौर के सहयोग से किया जायेगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि मोदी के सपनों का भारत व योगी के सपनों की अयोध्या बनाने के लिए हर स्तर पर नगर निगम पार्षद व जनता के सहयोग से कार्य किया जायेगा। संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष महंत मनमोहन दास, ओम प्रकाश सिंह, महंत अर्जुन दास, महंत राजू दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed