{"_id":"5a60dd944f1c1b66268b50ec","slug":"141516297620-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया में प्रदेश के 248 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया में प्रदेश के 248 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलो इंडिया में प्रदेश के 248 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
फैजाबाद। दिल्ली में खेल मंत्रालय और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयोजन में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया स्कूल खेल प्रतियोगिता 31 जनवरी से 8 फरवरी के बीच आयोजित हो रही है। इसमें प्रदेश के 248 खिलाड़ियों को 13 खेलो में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। प्रदेश से खिलाड़ियों को प्रतिभाग कराने का जिम्मा शिक्षा विभाग का हैं। शिक्षा विभाग में खेल गतिविधियां संचालित करने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
खेल मंत्रालय भारत सरकार ने देश के होनहार खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें सहायता प्रदान करने की योजना का खाका तैयार किया हैं। इसके तहत स्कूल स्तर के खिलाड़ियों को चुना गया है। नई योजना के तहत 63वीं नेशनल स्कूल गेम्स में प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी और सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी समेत एक आयोजक स्टेट और एक वाइल्ड कार्ड एंट्री के तहत खिलाड़ियों को खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में प्रतिभाग का अवसर दिया जा रहा है। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में एक हजार खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को आठ साल तक पांच लाख रुपये मिलेंगे। सरकार ने खेलो इंडिया स्कूल के मैचों को खेल चैनल दिखाने की योजना बनाई है।
इन खेलों में दिखेगा प्रदेश का जलवा
प्रदेश से अंडर 17 स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई करने वाली वॉलीबॉल बालक-बालिका, हॉकी बालक-बालिका, कबड्डी बालक समेत एथलेटिक्स, तैराकी, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, राइफल शूटिंग, बैडमिंटन, जूडो, कुश्ती, जिम्नास्टिक बालक-बालिका व आर्चरी बालक वर्ग स्पर्धा में प्रदेश की टीम प्रतिभाग करेगी।