फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   तैराकी में विवेक, आर्ची व वीरवर्धन रहे अव्वल

तैराकी में विवेक, आर्ची व वीरवर्धन रहे अव्वल

Wed, 06 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
तैराकी में विवेक, आर्ची व वीरवर्धन रहे अव्वल
फैजाबाद। जनपदीय विद्यालयीय तैराकी संघ के तत्वावधान में डॉ. अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में जिला तैराकी प्रतियोगिता हुई। तैराकी में विवेक सिंह, आर्ची व वीरवर्धन अपने-अपने वर्ग में अव्वल रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में चार वर्गों में कुल 56 तैराकों ने हिस्सा लिया। अंडर 15-20 वर्ष आयु वर्ग के बालक 50 मीटर ब्रस्ट स्ट्रोक में विवेक सिंह प्रथम, चंद्रिका मिश्रा द्वितीय व अभिषेक मिश्र तृतीय रहे। 100 मीटर फ्री स्टाइल में विवेक प्रथम, दिव्यांशु सिंह द्वितीय व शिवम तृतीय रहे।
विज्ञापन


अंडर 12-15 वर्ष आयु वर्ग के बालिका 50 मीटर फ्री स्टाइल में आर्ची तिवारी प्रथम, अनुष्का पुष्कर द्वितीय व मो. अरीबा खान तृतीय तथा 50 मीटर बैक स्ट्रोक में आर्ची प्रथम, अनुष्का द्वितीय व अरीबा तृतीय रहीं। अंडर 6-10 वर्ष आयु वर्ग के मिक्स बैक स्ट्रोक में वीरवर्धन मिश्र प्रथम, आर्ची द्वितीय व अयान तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आरएसओ आरपी सिंह व उपक्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के समापन के मौके पर जिले के राष्ट्रीय पदक प्राप्त तैराकों गोरखनाथ यादव व मंजरी जायसवाल को जिला स्कूली तैराकी संघ के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह व सचिव राकेश सिंह ने स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।


मुख्य अतिथि पानी संस्थान के निदेशक शशि भूषण सिंह व समाजसेवी सुप्रीत कपूर ने विजेता व उपविजेता तैराकों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। मौके पर क्रीड़ा संस्थान के क्रीड़ा प्रभारी अभिमन्यु सिंह, जिला क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह, इंदु प्रताप मिश्र, शिवेंद्र सिंह, अक्षितेश्वर दुबे, सुमन मिश्रा, डिप्टी सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed